इंडिया ब्लॉक के दल संतरे की तरह एक जैसे दिखते हैं, पर अंदर से सब अलग हैं : रामकृपाल यादव

Patna, 3 अक्टूबर . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने Saturday को कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस द्वारा एमएलसी चुनाव में राजद के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने इंडिया ब्लॉक पर हमला बोला.

उन्होंने से कहा, “स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के चुनाव हो रहे हैं. मेरा मानना है कि ये तथाकथित इंडिया ब्लॉक फेल साबित हुआ है. अब राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों में कोई तालमेल नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने भी पांच उम्मीदवार उतारे हैं, कहां है तालमेल?”

उन्होंने कहा, “ये एक साथ रह ही नहीं सकते. विचारों का मेल नहीं है. सिर्फ दिखावट करने के लिए इंडिया ब्लॉक है. ये संतरे की तरह है. बाहर से देखने में एक जैसे दिखते हैं, अंदर से अलग-अलग हैं. ये कभी एक साथ नहीं रह सकते.”

Gujarat में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल को President की मंजूरी मिलने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने इसका स्वागत किया. उन्होंने कहा, “हम माननीय President द्वारा यूसीसी को मंजूरी देने का स्वागत करते हैं. Gujarat में भी यूसीसी लागू हो रहा है, जो इसे लागू करने वाला दूसरा राज्य बन जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की Governmentें हैं, जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है, हमारी Government यूसीसी को लागू करने के प्रयास करेगी.”

कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर बिहार Government के मंत्री ने कहा, “कैप्टन स्मित ने देश का नाम बहुत रोशन किया है और भारतीय होने की भावना दिखाई है कि हम दूसरों की रक्षा करते हैं. हम दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, यह भावना भारतीयों के खून में है. Prime Minister मोदी देश के हर बहादुर बेटे की सराहना करते हैं.”

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से बात करके पूरे हिंदुस्तान के उन जवानों को संदेश दिया है जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. देश की रक्षा कर रहे हैं, चाहे वह किसी भी फील्ड में हो. देश की शान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं.”

एशियन गेम्स 2026 में भारत-Pakistan के बीच हो रहे मुकाबले पर रामकृपाल यादव ने कहा, “सबसे पहले मैं एशियन गेम्स में अच्छे प्रदर्शन और कई पदक जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं, खासकर महिला खिलाड़ियों को. देश की बेटियों ने हमें गौरवान्वित किया है और स्वर्ण पदक जीते हैं. मैं उन सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”

भारत-Pakistan क्रिकेट मैच को लेकर उन्होंने कहा, “जहां तक एशियन गेम्स में India और Pakistan के बीच हो रहे क्रिकेट मैच की बात है, मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए Pakistan हारेगा और India जीतेगा.”

–

एएस