
Mumbai , 30 अक्टूबर . एनसीपी (एसपी) के नेता नसीम सिद्दीकी ने इंडिया ब्लॉक की दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली को लेकर केंद्र Government पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि रैली को लेकर Government घबराई हुई है और देश की जनता के साथ-साथ जेन-जी भी विपक्ष के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि Government की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.
से बातचीत में नसीम सिद्दीकी ने उन व्यापारियों को निशाने पर लिया, जो अर्थव्यवस्था खराब होने की आशंका जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक दिन के धरने या प्रदर्शन से देश की अर्थव्यवस्था खराब होने की बात करना सही नहीं है. देश ने कोरोना काल में लंबे लॉकडाउन का सामना किया है. उस दौरान व्यापारियों और आम लोगों को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, इसे उन्होंने खुद एक व्यापारी होने के नाते करीब से देखा है. देश का संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में हैं, लेकिन कुछ लोग सम्मान और प्रतिष्ठा की कीमत करोड़ों रुपए में आंकने की कोशिश कर रहे हैं. व्यापारियों के नाम पर जो पत्र लिखे जा रहे हैं, वे भाजपा के इशारे पर लिखवाए जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इंडिया ब्लॉक की रैली सफल होगी और इसका असर केंद्र Government पर दिखाई देगा.
नसीम सिद्दीकी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि एसआईआर की प्रक्रिया रद्द की जानी चाहिए. एसआईआर बंद होना चाहिए.
उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ और Actor नसीरुद्दीन शाह से जुड़े मामले पर कहा कि देश की तरक्की, सुधार और संविधान की रक्षा के बारे में सोचना Naxalite सोच नहीं हो सकती. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसके पास सोचने-समझने की क्षमता होती है, उसी की सोच पर सवाल उठाए जाते हैं. वह भी अपनी सोच को दिमागी तौर पर Naxalite कह सकते हैं, क्योंकि उनकी सोच देश की तरक्की और संविधान की रक्षा से जुड़ी है. हर भारतीय को अपने देश पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा कि Actor नसीरुद्दीन शाह हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहते हैं और बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. Government से सवाल करने वाले व्यक्ति को निशाना बनाया जाता है, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पहचान होने के कारण नसीरुद्दीन शाह को निशाना बनाए जाने की आशंका और बढ़ जाती है.
Maharashtra की राजनीति का जिक्र करते हुए सिद्दीकी ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले फडणवीस को बहुत कम लोग जानते थे. दिल्ली की कृपा से वे दो बार Maharashtra के सीएम बने.
उन्होंने एमएलसी चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच में से तीन सीटों पर इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और नागपुर में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. सिद्दीकी ने बैलेट पेपर से हुए मतदान के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में आने वाले सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए.
–
डीकेएम/
Skip to content