
Mumbai , 2 नवंबर . इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के बयानों पर Samajwadi Party के विधायक अबू आजमी ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की रैली को फ्लॉप कहना खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा है. वहीं, आजम खान पर Supreme Court की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित और फंसाया जा रहा है.
सपा विधायक अबू आजमी ने कहा, “1974 के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में सबसे बड़ी रैली हुई है, तो उसे फ्लॉप शो कहा जाएगा? इसका मतलब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. यह किसी के खिलाफ दुश्मनी नहीं है, बल्कि प्रदेश और संविधान के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ है. जो चोरी से Governmentें बनीं, उनके खिलाफ है. जिन्होंने यह सारा काम किया, उस चुनाव आयोग के खिलाफ है, जिसने भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम किया. उनका पोल खुल चुका है. जनता की आवाज पर Prime Minister को पहले ही दिन उन्हें बदल देना चाहिए था, तो इतना बड़ा बवाल खड़ा ही नहीं होता. अब उनको जेल भी जाना पड़ेगा. जनता सब समझ चुकी है.”
उन्होंने कहा कि मैं तो सीजेआई को भी बधाई देना चाहता हूं. आपने सोए हुए लोगों को जगा दिया. आपने पढ़े-लिखे लड़कों को कॉकरोच बोल दिया. अब कॉकरोच जनता पार्टी के साथ-साथ आम जनता भी सड़क पर आ गई है. अब 2027 और 2029 उनके नहीं होंगे.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सपा विधायक ने कहा कि ठीक बात कह रहे हैं. जवाबदेही तो होनी ही चाहिए. जो भी व्यक्ति हो, कोई कानून से बड़ा नहीं होता. अगर किसी ने कानून के खिलाफ काम किया है, तो उसकी जवाबदेही बनती है. भारतवर्ष के संविधान के मुताबिक, चाहे सड़क पर भीख मांगने वाला व्यक्ति हो या Prime Minister, सबके साथ एक जैसा कानून होना चाहिए.
वहीं, आजम खान के मामले में Supreme Court की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आजम खान कई सालों से जेल में हैं. जब भी उन्हें जमानत मिलती है, कोई नया मामला सामने आ जाता है. बड़ी मुश्किल से वे बाहर आते हैं, फिर ईडी का मामला आ जाता है. अगर इतने सालों से वे जेल में थे, तो उसी समय उनके बयान लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. Mumbai में भी कई मंत्री गिरफ्तार हुए. दो साल जेल में रहने के बाद अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त आधार नहीं हैं और वे छूट गए, लेकिन तब तक उनका Political और व्यक्तिगत नुकसान हो चुका था. यह सब जो चल रहा है, संविधान की भावना के खिलाफ है.
सपा विधायक ने आरोप लगाया कि आजम खान को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है. अगर उनकी यूनिवर्सिटी में कोई कमी है, तो Government उसे ठीक कराए, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति, जो कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं और जिन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को खड़ा किया. उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश करना गलत है. मैं इसकी खुलकर निंदा करता हूं.
–
एबीएम
Skip to content