
Lucknow, 27 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 30 सितंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधा. उन्होंने इंडिया गठबंधन को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है.
Lucknow में से बातचीत में दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को पहले अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि वह किस दिशा में है. गठबंधन में शामिल दल कई मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहे हैं. कभी Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, तो कभी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आते हैं. आम आदमी पार्टी को लेकर भी गठबंधन के दलों के बीच मतभेद है.
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का गठन व्यक्तिगत और Political हितों को साधने के लिए किया गया है तथा इसका जनता से जुड़े मुद्दों से पर्याप्त सरोकार नहीं है. कमजोर नींव पर बनी इमारत शुरुआत से ही कमजोर रहा है.
चुनाव आयोग की बैठक में तीनों चुनाव आयुक्तों के शामिल होने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि Samajwadi Party और कांग्रेस जैसे दल जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. जिन राज्यों में एसआईआर के बाद चुनाव हुए, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ा है. विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर चिंतित है. चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है और जनता विपक्ष के आरोपों से प्रभावित नहीं हो रही है.
दानिश आजाद अंसारी ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के कांग्रेस को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के विकास को प्रभावित किया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया. कांग्रेस अपने मूल एजेंडे से भटक गई है. कांग्रेस का ध्यान केवल Political लाभ हासिल करने पर है. जिस पार्टी का मुख्य उद्देश्य किसी एक नेता को स्थापित करना हो, वह देश के विकास को लेकर किस तरह काम करेगी, इस पर सवाल उठता है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content