
लिंकन, 8 नवंबर . न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन India ए ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की. दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 36 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे.
India ने दूसरे दिन का खेल 2 विकेट पर 227 रन से शुरू किया था. साई सुदर्शन ने 77 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी 12 रन से आगे बढ़ाई. साई सुदर्शन अपनी पारी में 11 रन जोड़कर 88 रन पर आउट हुए. 255 गेंदों की अपनी पारी में सुदर्शन ने 11 चौके लगाए.
कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया और 95 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली. तिलक वर्मा 164 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 107 गेदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर आउट हुए.
टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 138 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली थी. जायसवाल का यह लगातार दूसरा शतक था.
India ने 146 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 464 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की.
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 36 रन बना लिए थे. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 10 और जैक गिब्सन 1 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं.
India ए और न्यूजीलैंड ए टीमों के बीच खेला जा रहा यह तीसरा और आखिरी अनाधिकारिक टेस्ट है. इस मैच के बाद सीनियर टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी. जायसवाल का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि उन्हीं को टेस्ट सीरीज में केएल राहुल के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करनी है. पहले अनाधिकारिक टेस्ट में जायसवाल का बल्ला नहीं चला था, जिसने टीम इंडिया की चिंता बढ़ाई थी, लेकिन अब उनके लगातार दूसरे शतक से गिल एंड कंपनी ने राहत की सांस ली होगी.
–
पीएके
Skip to content