इंडिया अलायंस की बैठक पर शाहनवाज हुसैन का तंज, बोले- यह सिर्फ चाय-समोसा पार्टी

New Delhi, 30 सितंबर . भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इंडिया अलायंस की प्रस्तावित बैठक, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के संभावित Chief Minister चेहरे, लैंड फॉर जॉब मामले, एनसीईआरटी की नई किताबों और पंजाब में नशे के मुद्दे पर टिप्पणी की. इसके साथ ही, उन्होंने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए बैठक को लेकर भी टिप्पणी की.

इंडिया अलायंस की बैठक को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ‘इंडिया ब्लॉक’ नाम की कोई प्रभावी संगठनात्मक व्यवस्था नहीं है. न इसका कोई कार्यालय है, न चेयरमैन और न ही अध्यक्ष. भाजपा नेता ने इसे ‘चाय-समोसा पार्टी’ बताते हुए कहा कि विपक्षी दल कभी-कभी एक साथ बैठते हैं, लेकिन फिर अलग हो जाते हैं.

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और डीएमके पहले ही गठबंधन से अलग हो चुके हैं, जबकि अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच भी बयानबाजी चल रही है. विपक्षी दल एकजुट नहीं हैं और बैठक का कोई खास परिणाम नहीं निकलेगा. विपक्ष बार-बार चुनाव आयोग, सीबीआई और एसआईआर जैसे मुद्दों को उठाता है, लेकिन इससे कोई बदलाव नहीं होने वाला और बैठक ‘फ्लॉप शो’ साबित होगी.

तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग चुनाव में हार गए हैं, वे अपनी हार का ठीकरा मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं. विपक्षी नेताओं के बयान उनकी निराशा को दर्शाते हैं. चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आयोग अपना काम कर रहा है और विपक्ष के बयानों से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को Chief Minister पद का चेहरा बनाए जाने की चर्चा पर शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विकल्प सीमित हैं और वह Samajwadi Party के साथ ही आगे बढ़ेगी. उन्होंने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party के साथ रहना पड़ेगा. शाहनवाज हुसैन ने प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान और राहुल गांधी की ‘खाट सभा’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस की पिछली चुनावी कोशिशों पर सवाल उठाए.

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भी चुनाव में Samajwadi Party के समर्थन के कारण जीतते हैं और Samajwadi Party अपने दम पर विधानसभा या Lok Sabha चुनाव नहीं जीत सकती.

जमीन के बदले नौकरी मामले पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह मामला अदालत में है. अदालत पहले ही दोषी ठहरा चुकी है और अब सजा पर फैसला होना है. उन्होंने कहा कि भाजपा अदालत के फैसले का इंतजार करेगी.

एनसीईआरटी की नई किताब में सिख गुरुओं की शहादत का उल्लेख किए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किताबों में सिख गुरुओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए. सिख गुरुओं का पराक्रम, त्याग और तपस्या महत्वपूर्ण है और बच्चों को उनके बारे में जानने और पढ़ने का अधिकार है.

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही Political बयानबाजी पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी कथित तौर पर निराशा में है. उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. हुसैन ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब जाएंगे और मौजूदा अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

–