
Mumbai , 22 अक्टूबर . एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ के सेट पर लगभग दो दशक बाद नजर आईं. उन्होंने शो के पहले सीजन की यादों को ताजा करते हुए गायक अभिजीत सावंत की तारीफ की और कहा कि इतने साल बाद भी उनकी मुस्कान वैसी ही बरकरार है.
उन्होंने शो के पहले सीजन की यादों को ताजा किया, जब उन्होंने अभिजीत सावंत की मुस्कान की तारीफ की थी. पहले सीजन के एक पुराने वीडियो में शिल्पा, अभिजीत से कहती हुई सुनाई देती हैं, “मुझे तुम्हारी स्माइल बहुत पसंद है. यह बहुत सुकून देने वाली है.”
शो का पहला सीजन जीतने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई, इसे याद करते हुए अभिजीत ने कहा, “उसके बाद जो लाइफ चेंज हुई है. पूरी सोसायटी बोलती थी, ‘यार तू बहुत अच्छा स्माइल करता है, यार’.”
दो दशक से ज्यादा समय बाद सिंगर से दोबारा मिलते हुए शिल्पा ने कहा, “22 साल हो गए, आपकी स्माइल अब भी उतनी ही अच्छी है.”
Actress ने ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ पर अपनी वापसी को लेकर के साथ बात की. उन्होंने बताया था कि स्टेज पर लौटे कलाकारों के सफर और उनकी ग्रोथ पर भी बात की.
उन्होंने कहा, “‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी, खासकर इसलिए क्योंकि मैं समझती हूं कि म्यूजिक टैलेंट को खोजने और निखारने के लिए यह कितना खास प्लेटफॉर्म है. इन कलाकारों को ज्यादा अनुभव, अपनी अलग पहचान और आत्मविश्वास के साथ लौटते देखना बहुत अच्छा लगा. उनका जुनून और दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव ही ‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ को टैलेंट, ग्रोथ और संगीत की कभी न खत्म होने वाली ताकत का एक खूबसूरत जश्न बनाता है.”
‘इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न’ में हिमेश रेशमिया सुपरस्टार जज के तौर पर लौटे हैं, जबकि आदित्य नारायण शो को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में अभिजीत सावंत, अमित सना और सायली कांबले जैसे सिंगर्स शामिल हैं.
–
एनएस/
Skip to content