
Mumbai , 16 सितंबर . Actor अनुपम खेर पिछले काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय टूर पर बने हुए हैं. Wednesday को Actor ने बताया कि लॉस एंजिल्स में India के महावाणिज्य दूत डॉ. के. जे. श्रीनिवास के साथ उनकी मुलाकात हुई. Actor ने इस मुलाकात के लिए India के महावाणिज्य दूत डॉ. के. जे. श्रीनिवास का शुक्रिया अदा किया.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर श्रीनिवास के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “इंडिया इन एलए. जाने-पहचाने अनजाने की पूरी कास्ट और क्रू के साथ लॉस एंजिल्स में India के महावाणिज्य दूतावास जाना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव रहा है.”
Actor ने लॉस एंजिल्स के अनुभवों को शेयर करते हुए लिखा, “वहां खड़े होकर अपना तिरंगा देखना और वहां के शानदार स्टाफ से मिलना, हम सभी के लिए गर्व से भर देने वाला पल था. लॉस एंजिल्स में India के महावाणिज्य दूत डॉ. केजे श्रीनिवास और उनके सहयोगियों का उनकी गर्मजोशी, शानदार मेहमाननवाजी और स्वादिष्ट लंच के लिए दिल से शुक्रिया. हमें घर से इतनी दूर भी घर जैसा एहसास हुआ. जय हिंद.”
अनुपम खेर इस समय लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में अपने चर्चित और हिट नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ का मंचन करने के लिए अमेरिका और कनाडा गए हैं. इस बहुभाषी नाटक (हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी) में उनके साथ Actress स्वरूप संपत भी मुख्य भूमिका में हैं. इस नाटक की शुरुआत ह्यूस्टन से हुई है और इसे लास एंजिल्स, कनाडा के वैंकूवर (सरे) और अन्य शहरों के दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है.
रंगमंच के साथ-साथ Actor के हाथ में काफी फिल्में भी हैं, जिनमें ‘ये प्रेम मोल लिया’, ‘श्री राम जन्मभूमि’ और ‘खोसला का घोसला 2’ शामिल है.
म्यूजिकल पारिवारिक फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं जबकि अनुपम खेर भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं. ‘श्री राम जन्मभूमि’ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की भावनात्मक और ऐतिहासिक यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी. इस फिल्म में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं.
‘खोसला का घोसला 2’ साल 2006 की कल्ट क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में की गई है, जो कि पूरी हो चुकी है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content