
New Delhi, 11 नवंबर . Bollywood और थिएटर की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए किसी बड़े किरदार या लंबे संवाद की जरूरत नहीं होती. उनकी अदाकारी और स्क्रीन पर मौजूदगी ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती है. ऐसे ही प्रतिभाशाली कलाकारों में एक नाम Actor आसिफ बसरा का था. उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और वेब सीरीज में कई यादगार किरदार निभाए. भले ही उन्हें कई फिल्मों में छोटे रोल मिले लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने हर किरदार को खास बना दिया. 12 नवंबर 2020 को उनके निधन की खबर ने फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया था.
आसिफ बसरा ने अपने अभिनय करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनकी कहानी और किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ और राहुल ढोलकिया की ‘परजानिया’ में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली. इसके अलावा उन्होंने ‘जब वी मेट’, ‘लम्हा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन Mumbai ’, ‘काई पो चे’, ‘हिचकी’, ‘एक विलेन’, ‘फ्रीकी अली’ और ‘कृष 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.
फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन Mumbai ’ में उन्होंने शोएब (इमरान हाशमी) के पिता का किरदार निभाया था. वहीं, ‘लम्हा’ में वह एक दर्जी की भूमिका में नजर आए. उनके अभिनय की खासियत यह थी कि वह सीमित समय में भी अपने किरदार की अलग पहचान बना देते थे.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ में उमर शरीफ और पीटर ओ’टूल जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ भी काम किया.
आसिफ बसरा का जन्म 27 जुलाई 1967 को Maharashtra के अमरावती में हुआ था. वर्ष 1989 में वह Mumbai पहुंचे और Mumbai विश्वविद्यालय में दाखिला लिया. उन्होंने भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की. कॉलेज के दिनों से ही उन्हें अभिनय में रुचि थी. वह कॉलेज के नाटकों में हिस्सा लेते थे और अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीत चुके थे.
फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. फिरोज अब्बास खान के चर्चित नाटक ‘महात्मा वर्सेस गांधी’ में उन्होंने पांच अलग-अलग किरदार निभाए थे. इसके अलावा ‘मैं भी सुपरमैन’ और ‘हैमलेट’ जैसे नाटकों में भी उनके अभिनय को सराहा गया. थिएटर के प्रति उनका समर्पण उनकी अभिनय क्षमता को और निखारता रहा.
आसिफ बसरा ने बदलते दौर के साथ खुद को भी बदला और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. वर्ष 2020 में वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और डिज्नी+ हॉटस्टार की ‘होस्टेजेस’ में नजर आए. उन्हें आखिरी बार ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में देखा गया था, जो 4 जून 2021 को रिलीज हुआ था.
उन्होंने हिंदी के अलावा Gujaratी, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया. Himachal Pradesh में बनी फिल्म ‘सांझ’ में उनका काम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा. इस फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले.
आसिफ बसरा की जिंदगी का एक बेहद खूबसूरत पहलू Himachal Pradesh से उनका लगाव था. Mumbai की चकाचौंध और फिल्मी दुनिया की व्यस्तता के बावजूद उनका मन पहाड़ों में बसता था. यही वजह थी कि वह करीब पांच साल तक धर्मशाला के मैकलोडगंज में रहे. उन्होंने वहां लीज पर दो मकान ले रखे थे और आम लोगों की तरह सादगी से जीवन बिताते थे.
फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में ही वह कभी-कभार धर्मशाला से बाहर जाते थे. उनका सपना था कि वह Himachal Pradesh में अपना एक घर बनाएं. वहां रहते हुए वह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से बेहद करीब से जुड़ गए थे.
मैकलोडगंज के आसपास के गांवों में होने वाले शादी समारोहों में वह कई बार बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के पहुंच जाते थे. स्थानीय लोगों के साथ बैठकर बातचीत करना, पहाड़ी रीति-रिवाजों को समझना और कांगड़ी धाम का स्वाद लेना उन्हें बेहद पसंद था. धीरे-धीरे वह हिमाचली संस्कृति का हिस्सा बन गए थे.
12 नवंबर 2020 को 53 वर्ष की उम्र में आसिफ बसरा का शव Himachal Pradesh के धर्मशाला स्थित मैकलोडगंज के एक निजी गेस्ट हाउस में मिला था. शुरुआती जांच में उनकी मौत को आत्महत्या माना गया और बाद में मामला बंद कर दिया गया. उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच किसी निर्णायक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी.
आसिफ बसरा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिल्मों, वेब सीरीज और थिएटर में निभाए गए उनके किरदार हमेशा याद किए जाएंगे. उन्होंने साबित किया कि किसी कलाकार की पहचान उसके किरदार की लंबाई से नहीं बल्कि उसे निभाने के अंदाज और प्रभाव से होती है. पहाड़ों से उनका प्रेम और अभिनय के प्रति उनका समर्पण उन्हें हमेशा एक अलग पहचान दिलाता रहेगा.
–
पीएम
Skip to content