
New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर संगीतकार और गायक अमन पंत ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पीएम मोदी को समर्पित करते हुए ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम का गाना तैयार किया था.
अमन पंत ने जब यह गाना social media पर साझा किया, तो शायद उन्होंने तब सोचा भी नहीं होगा कि Prime Minister खुद इस पर प्रतिक्रिया देंगे. लेकिन, 17 सितंबर को पीएम मोदी ने गाना शेयर करते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके दिल को गहराई से छू गया. उनकी प्रतिक्रिया के बाद अमन पंत ने से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की.
से बात करते हुए अमन पंत ने कहा, ”यह गाना मैंने पूरे दिल से बनाया था. मैंने इसे पीएम मोदी को जन्मदिन पर अपनी तरफ से कुछ देने की इच्छा से तैयार किया था. गाना तैयार करने के बाद इंटरनेट पर डाल दिया और सुबह मुझे Prime Minister की प्रतिक्रिया की जानकारी मिली. किसी ने मुझे पीएम मोदी के पोस्ट का स्क्रीनशॉट भेजकर बताया कि उन्होंने मेरे गाने को शेयर किया है. यह खबर सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि Prime Minister के जन्मदिन पर मैंने जो गाना बनाया, उसे उन्होंने देखा, पसंद किया और social media पर साझा भी किया. मेरे लिए इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती.”
उन्होंने आगे कहा, ”दरअसल, Prime Minister के जन्मदिन पर मैं कुछ खास करना चाहता था. देश के Prime Minister को आम तौर पर दिया जाने वाला कोई दूसरा तोहफा मेरे लिए संभव नहीं था, इसलिए मैंने अपने हुनर को ही तोहफा बनाने का फैसला किया. मैं एक कंपोजर और सिंगर हूं, इसलिए अपने संगीत के जरिए Prime Minister को कुछ समर्पित करना मुझे सबसे सही तरीका लगा. इसी सोच के साथ मैंने ‘आशीर्वाद का दीया’ तैयार किया. Prime Minister ने जब इस गाने को social media अकाउंट पर शेयर किया, तो ऐसा लगा कि मेरी मेहनत सफल हो गई.”
अमन पंत ने कहा, ”किसी गाने को तैयार करने के लिए एक टीम लगती है. कोई गाना लिखता है, कोई उसे अपनी आवाज देता है और कोई संगीत तैयार करता है. इसलिए Prime Minister की ओर से गाने को शेयर किया जाना सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए खास पल था. मेरे साथ इस गाने पर काम करने वाले कलाकारों और टीम के दूसरे सदस्यों के लिए भी Prime Minister का पोस्ट एक सरप्राइज जैसा था. Prime Minister पहले भी कलाकारों के काम को प्रोत्साहित करते रहे हैं और कई कलाकारों के गाने या दूसरे काम social media पर शेयर करते रहते हैं.”
बातचीत के दौरान अमन पंत ने आगे कहा, ”मैं अक्सर सोचता हूं कि पीएम मोदी इतना सारा काम कैसे कर लेते हैं. छोटे-छोटे काम करने के बाद मैं थक जाता हूं. मेरी पत्नी मुझे Prime Minister का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि वह देश चला रहे हैं और फिर भी नहीं थकते और आप इतने से काम में थक जाते हो. उनकी एनर्जी लेवल मुझे काफी प्रभावित करती है.”
अमन पंत ने बातचीत के आखिर में Prime Minister को लेकर अपनी व्यक्तिगत इच्छा भी जाहिर की. उन्होंने कहा, ”मैं चाहता हूं कि वह आगे भी Prime Minister के पद पर बने रहें.”
‘आशीर्वाद का दीया’ की बात करें तो यह गीत Prime Minister मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें समर्पित किया गया. अमन पंत ने एक्स पर इसे साझा करते हुए इसे Prime Minister की 25 साल की सार्वजनिक सेवा के सम्मान के तौर पर पेश किया था. इसके बाद Prime Minister ने भी इस गीत का वीडियो एक्स पर साझा किया. उन्होंने लिखा, ”कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं. ‘आशीर्वाद का दीया’ प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है. हर आशीर्वाद हमारे प्यारे India की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है.”
–
पीके/एबीएम
Skip to content