
Mumbai , 8 सितंबर . भारतीय की सबसे महान और लोकप्रिय पार्श्वगायिकाओं में से एक आशा भोसले की जन्मतिथि Tuesday को मनाई जा रही है. इस मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया है.
Actor ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गायिका के साथ बिताए गए यादगार पलों की झलक शेयर की, जिसमें उन्होंने गायिका गया हुआ गीत ‘जहां में ऐसा कौन है’ भी ऐड किया. Actor ने लिखा, “आशा भोसले.”
Maharashtra के सांगली में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर में जन्मी आशा भोसले को गायिकी परिवार से मिली थी. उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जाने-माने शास्त्रीय गायक और थिएटर कलाकार थे और बड़ी बहन लता मंगेशकर भारतीय मनोरंजन जगत की जानी-मानी गायिका थीं. उनके अन्य भाई-बहन मीना खडीकर, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर हैं, जो सभी संगीत की दुनिया से जुड़े रहे हैं.
उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संगीत सीखना और गाना शुरू कर दिया था. वर्ष 1948 में फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत ‘सावन आया’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर प्लेबैक सिंगर अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआती दौर में उन्हें ऐसे गाने मिले जिन्हें अन्य गायिकाएं छोड़ देती थीं लेकिन उन्होंने अपनी अनोखी शैली और मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई.
उन्होंने शास्त्रीय संगीत (क्लासिकल), गजल, कैबरे, पॉप और रॉक जैसे हर संगीत प्रारूप में महारत हासिल की, जिनमें ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, और ‘इन आंखों की मस्ती’ उनके ऐतिहासिक गीतों में शामिल हैं.
फिल्म ‘उमराव जान’ (1981) के गीत ‘इन आंखों की मस्ती’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.
आशा भोसले ने मात्र 16 वर्ष की आयु में परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने से बड़े गणपतराव भोसले (जो उनके सचिव भी थे) से विवाह किया था. यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और वर्ष 1960 में उनका तलाक हो गया.
वर्ष 1980 में उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन / पंचम दा) से दूसरी शादी की. वर्ष 1994 में आर.डी. बर्मन के निधन तक वे उनके साथ रहीं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content