
New Delhi, 11 नवंबर . भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बीते महीने रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बाद, देश के निजी और सरकारी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को बढ़ाना शुरू कर दिया है. इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कई बैंकों का नाम शामिल है.
एमसीएलआर, यह वह न्यूनतम ब्याज दर है, जिसके नीचे कोई भी बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है. इसमें बढ़ोतरी से लोन लेने महंगा हो जाता है.
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सबसे पहले एमसीएलआर में इजाफा किया. बैंक ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल, 2 साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 15 आधार अंक की वृद्धि की थी. यह वृद्धि 15 अक्टूबर से लागू हो गई है.
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने ओवरनाइट से लेकर 3 साल के एमसीएलआर के ब्याज दर में 10 आधार अंक का इजाफा किया गया है. बैंक ऑफ इंडिया ने 3 महीने, 6 महीने, एक साल और 3 साल के लिए एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है. दोनों बैंक की नई ब्याज दरें एक नवंबर से प्रभावी हो गई हैं.
देश के सबसे बड़ी निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर को 5-15 आधार अंक तक बढ़ा दिया है. बैंक ने सभी सात अवधि के एमसीएलआर में वृद्धि की है. नई ब्याज दरें 7 नवंबर से लागू हो गई हैं.
केनरा बैंक ने सभी अवधि के एमसीएलआर में 10 आधार अंक की बढ़ोतरी की है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक महीने, 3 महीने, 6 महीने और एक साल के एमसीएलआर में 5-20 आधार अंक की वृद्धि की है. दोनों बैंकों की नई ब्याज दरें 12 नवंबर से लागू होंगी.
आरबीआई ने अक्टूबर में मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को 25 आधार अंक बढ़ाते हुए 5.50 प्रतिशत कर दिया था.
इससे पहले आरबीआई ने फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच रेपो रेट में 125 आधार अंक की कटौती की थी.
–
एबीएस
Skip to content