आरक्षण विवाद पर चिराग पासवान बोले-किसी एक वर्ग का हक छीनकर दूसरे की चिंता दूर नहीं होगी

Patna, 31 अगस्त . बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने Monday को कहा कि समाज के हर वर्ग की चिंताओं को दूर करना Government की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग हो या ऊंची जाति से आने वाले लोग, सभी की समस्याओं का समाधान संवाद के जरिए किया जाना चाहिए.

चिराग पासवान ने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों में अपने भविष्य को लेकर चिंताएं हैं. Government की जिम्मेदारी है कि वह हर वर्ग की चिंता दूर करे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि संवाद से ही समाधान निकलेगा. जो भी वर्ग अपनी चिंताओं को लेकर परेशान है, उससे संवाद होना चाहिए. संवाद के जरिए रास्ता जरूर निकलेगा.” उन्होंने ऊंची जाति के लोगों की आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग का भी जिक्र किया.

चिराग ने कहा कि उनकी चिंताओं को दूर करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण के दायरे को बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है. यदि इसके बावजूद किसी वर्ग की चिंता है, तो उस पर भी विचार होना चाहिए. चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि किसी एक वर्ग की समस्या का समाधान दूसरे वर्ग के आरक्षण या संरक्षण को समाप्त करके नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि वह अनुसूचित जाति और जनजाति के संरक्षण के साथ-साथ पिछड़े और ऊंची जाति के लोगों की चिंताओं को भी मजबूती से उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि ना मैं अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ अन्याय होने दूंगा, ना पिछड़े वर्ग के साथ और ना ही ऊंची जाति के साथ. चिराग ने कहा कि समाज में बिखराव पैदा करने की कोशिश को वह सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा जाति नहीं, बल्कि “जमात” की बात की है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही उनकी सोच है. उन्होंने इसे केंद्र Government के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र से भी जोड़ा.

चिराग पासवान ने बिहार Government में मंत्री और उनकी पार्टी के एक विधायक पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि आरोप किसी भी व्यक्ति पर लगे हों, यदि वह उनकी पार्टी या परिवार का सदस्य भी हो, तो वह उसका संरक्षण नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी ने संबंधित नेता से जवाब-तलब किया है और उन्होंने पार्टी फोरम पर अपना पक्ष रखा है. साथ ही, आरोप लगाने वाले नेता के खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज कराया गया है.

चिराग ने कहा कि मामले में आरोप लगाने वाली युवती को तथ्यों को सामने रखना चाहिए. जिस होटल में घटना होने का दावा किया गया है, उसके प्रबंधन से भी उन्होंने सहयोग की अपील की. उन्होंने बिहार Government से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति चाहे उनकी पार्टी का हो, किसी अन्य दल का हो या उनके परिवार का सदस्य ही क्यों न हो, वह उसका बचाव नहीं करेंगे.

चिराग ने कहा कि मामला केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहना चाहिए और जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निष्कासित किया जाएगा और उसे कड़ी सजा दिलाने में वह और उनकी पार्टी पूरी भूमिका निभाएंगे.

एमएनपी/पीएम