आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

New Delhi, 20 अक्टूबर . राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश, Rajasthan , बिहार, उत्तराखंड, Maharashtra के मुख्यमंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को याद किया है.

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रभक्ति को संस्कार और निःस्वार्थ सेवा को जीवन का ध्येय बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की संघ की साधना हमें समाज के लिए जीने और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देती है. अनुशासन, समर्पण और समरसता के साथ मां भारती की सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवक बंधुओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं. आइए, विजयादशमी पर अपने भीतर के भेदभाव और अहंकार को मिटाकर समाज को जोड़ने, सद्भाव बढ़ाने और India को सशक्त एवं विकसित बनाने का संकल्प लें.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र को आराध्य, समाज को परिवार और सेवा को साधना मानकर माँ भारती के परम वैभव के लिए समर्पित, विश्व के सबसे विशाल सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की कोटि-कोटि स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र तक ‘इदं राष्ट्राय इदं न मम’ का भाव जगाती यह राष्ट्र-साधना माँ भारती के परम वैभव की अखंड यात्रा है. India माता की जय.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं. प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “मां भारती की सेवा को जीवन का ध्येय और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! सेवा, समर्पण और संस्कारों से राष्ट्रजीवन को सींचने वाली संघ की गौरवशाली परंपरा असंख्य स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देती है. यही निष्ठा और सामूहिक संकल्प विकसित India के स्वप्न को साकार करने की हमारी शक्ति है.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सेवा एवं संस्कारों की भावना को सशक्त बनाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्र के प्रति संघ का अटूट समर्पण, सामाजिक समरसता और सेवा की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे तथा राष्ट्र निर्माण का संकल्प और मजबूत हो.”

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर, संघ के उन सभी समर्पित स्वयंसेवकों और सेविकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राष्ट्र की सेवा में पूरी निष्ठा से खुद को समर्पित कर देते हैं!”

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में कहा, “सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक समरसता के मूल्यों को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित एवं गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के मार्गदर्शन में आगे बढ़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है. राष्ट्र प्रथम की भावना, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के संकल्प के साथ संघ के असंख्य स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं. मां भारती की सेवा का यह पावन संकल्प सदैव सशक्त होता रहे.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के संवर्धन को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस पर समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन पर्व पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपित राष्ट्रसेवा का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह स्वर्णिम यात्रा राष्ट्रचेतना के जागरण, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक समरसता का प्रेरक अध्याय है. देशवासियों में राष्ट्रप्रेम के संस्कार जगाकर संघ ने समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोया है. मैं एक स्वयंसेवक हूं और इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य मानता हूं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मिले संस्कारों ने मुझे सिखाया है कि जीवन की सार्थकता स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए जीने में है. मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले असंख्य स्वयंसेवकों एवं प्रचारकों के त्याग, तपस्या और समर्पण को शत-शत नमन!”

–

ओपी/एएस