आरएसएस की शताब्दी यात्रा समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल, भारत के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया: नितिन नवीन

New Delhi, 7 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Saturday को के साथ देश और राजनीति से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भाजपा की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के योगदान पर भी बात की.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की यात्रा समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. किसी भी संगठन के लिए एक स्पष्ट विचारधारा के साथ लगातार एक शताब्दी तक कार्य करना सामान्य बात नहीं है. संघ ने अपनी इस लंबी यात्रा के दौरान India की सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साथ ही इसके सफर को अगर देखें तो प्राकृतिक आपदाओं, कठिन परिस्थितियों और युद्ध जैसे दौर में भी संघ के स्वयंसेवक हमेशा राष्ट्रसेवा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आरएसएस के कई तरह के संगठनों को खड़ा है, जिन्होंने देश की सांस्कृति विरासत, Political, शैक्षिक, और आर्थिक विषयों को आगे बढ़ाया. ये हमारा सौभाग्य है कि उसी संघ के प्रचारक हमारे Prime Minister बने. पहले अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश की सांस्कृति विरासत को आगे बढ़ाया और अब Narendra Modi Prime Minister के रूप में उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. भाजपा के निर्माण में उसकी भूमिका है ही, साथ ही उसने पार्टी को एक ऐसी विचारधारा दी, जिस पर भाजपा का इतना बड़ा वट वृक्ष खड़ा हुआ है.

पंजाब में चुनाव से पहले अकाली दल के साथ बढ़ रही नजदीकी पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी हम अपने बल पूरी ताकत से पंजाब के जनता के विषयों को उठा रही हैं, जिस तरह से पहले कांग्रेस और अब आप Government ने पंजाब के लोगों को लगातार ठगने का, भ्रम में रखने का, वहां युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया, वहां की महिलाओं की अनदेखी की और वो आज अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं.

पंजाब Government पर निशाना साधते हुए नितिन नवीन ने कहा कि हमारी सीमाओं को जिस प्रकार हम सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं वो अपने राज्य के अंदर ही कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं. आप Government की जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है. अब जनता के सामने भाजपा ही उम्मीद की किरण बनकर उभरी है. इसको लेकर हमारी तैयारी जारी है. हम 117 सीटों पर पूरी तैयारी से जुटे हैं. किसी भी तरह के गठबंधन पर समय आने पर चर्चा की जाएगी.

–

एमएस/