
रांची, 18 नवंबर . रिम्स (आरआईएमएस) जमीन घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा छह नौकरशाहों की गिरफ्तारी के बाद Jharkhand की राजनीति गरमा गई है. इस मामले पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राज्य Government का बचाव करते हुए कहा कि महागठबंधन Government भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही Government को जमीन घोटाले की जानकारी मिली, उसने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी.
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने से बात करते हुए कहा कि Jharkhand में कानून का शासन कायम है. Government किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करती. यदि किसी व्यक्ति पर छोटा-सा भी आरोप लगता है, तो उसकी जांच कराई जाती है. जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है. Government पूरी स्वतंत्रता के साथ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई कर रही है.
भाजपा द्वारा राहुल गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि चोर को चोर कहना लाजिमी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब किसी को चोर कहा जाता है, तो उसे मिर्ची लगती है और भाजपा के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.
उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोप लगाए. राकेश सिन्हा ने कहा कि इन मामलों को लेकर भाजपा को सवालों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कथित गड़बड़ियां भाजपा की देखरेख में हुई हैं, इसलिए पार्टी राहुल गांधी के बयानों से परेशान है.
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि Prime Minister जनता को असली मुद्दों से भटकाने के लिए लगातार ऐसे बयान देते रहते हैं, जिससे लोगों का ध्यान मूल समस्याओं से हट जाए.
उन्होंने Madhya Pradesh में भाजपा शासन के दौरान किसानों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय Prime Minister ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी थी.
राकेश सिन्हा ने देश की आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अपना भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने Lok Sabha में जो बातें उठाई हैं, वे देश की वास्तविक समस्याओं से जुड़ी हैं.
उन्होंने सवाल किया कि क्या देश की आर्थिक स्थिति पर सच बोलना कोई गुनाह है? उनके मुताबिक, युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर चुनौतियां हैं.
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर अहंकार में डूबे होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि उसने जनता के समर्थन से नहीं, बल्कि वोट चोरी करके सत्ता हासिल की है. इसी वजह से Government को किसी बात का डर नहीं है.
राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि सत्ता का यही अहंकार भाजपा को वास्तविक जनसमस्याओं से दूर कर रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना Government की जिम्मेदारी है.
–
एएस
Skip to content