आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को Supreme Court से मिली राहत

New Delhi, 25 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को Supreme Court से बड़ी राहत मिली है. Supreme Court ने Wednesday को राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों को रद्द कर दिया है और मामले को नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट वापस भेज दिया है.

अदालत ने राहुल गांधी को इस मामले में पक्षकार के रूप में शामिल करने का निर्देश भी दिया है. Supreme Court ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की Lucknow बेंच के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें इस मामले में लगे आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने का आदेश दिया गया था.

हाईकोर्ट ने यह आदेश भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया था. Supreme Court ने Wednesday को मामला वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा कि वो इस मामले में नए सिरे से विचार करे. Supreme Court ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट को राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना आदेश नहीं देना चाहिए था.

बता दें कि कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच की मांग की थी.

12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की Lucknow बेंच ने कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत एजेंसियों को मिली है, तो आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए और सीबीआई व Enforcement Directorate कानून के तहत उचित कदम उठा सकते हैं.

इसके बाद 20 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे पर असंतोष जताया था और आगे की प्रगति व रिपोर्ट मांगी थी. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों को Supreme Court में चुनौती दी थी.

Supreme Court के इस फैसले के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले पर नए सिरे से विचार करेगा, जिसमें राहुल गांधी का पक्ष भी सुना जाएगा.

–

पीएम