
Mumbai , 12 अक्टूबर . Mumbai में Actor इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर Maharashtra भाजपा के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया गावदेवी Police स्टेशन पहुंचे. यह मामला Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें आमिर खान के भांजे और Actor इमरान खान भी शामिल हुए थे. अब किरीट सोमैया ने इस मामले में इमरान के खिलाफ First Information Report दर्ज करने की मांग की है.
अगस्त क्रांति मैदान में हुए इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के साथ उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जायन मैरी खान भी मौजूद थीं. प्रदर्शन के दौरान Mumbai Police ने इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. अब इस मामले में किरीट सोमैया के Police स्टेशन पहुंचने से इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है.
दरअसल, Mumbai में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया था. यह प्रदर्शन दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में था. प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से जुड़ी थी. इस आंदोलन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों और विवाद का मुद्दा भी शामिल था.
इमरान खान भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह किसी Political पार्टी या संगठन का प्रतिनिधित्व करने नहीं आए हैं. वह एक आम नागरिक के तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने वहां पहुंचे थे.
प्रदर्शन के बाद Mumbai Police ने इमरान खान और अन्य लोगों के खिलाफ गावदेवी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं. इनमें आदेश का पालन नहीं करने, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़ी धाराएं शामिल हैं. इस मामले में एक Policeकर्मी ने शिकायत दर्ज कराई थी.
अब किरीट सोमैया इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और First Information Report की मांग को लेकर Police स्टेशन पहुंचे. इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि इमरान भारतीय नागरिक नहीं होने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्हें वहीं की नागरिकता मिली हुई है. इमरान India में वर्क वीजा पर आए थे. लेकिन, पूर्व पत्नी अवंतिका से शादी के समय उन्होंने देश में रहने की इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि Actor को यहां की नागरिकता मिली या नहीं.
–
पीके/एबीएम
Skip to content