
होशियारपुर, 2 अक्टूबर . शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली Government और Chief Minister भगवंत मान की आलोचना की. होशियारपुर में उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता के पैसे का इस्तेमाल अपनी छवि चमकाने और खुद को ईमानदार साबित करने के लिए कर रही है.
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि Government ने अपनी प्रचार सामग्री और बोर्डों पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
सुखबीर बादल ने कहा, “अगर कोई व्यक्ति वास्तव में ईमानदार है, तो उसे अपनी ईमानदारी का प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ती. लोग खुद उसके बारे में कहते हैं कि वह ईमानदार है. जनता के करोड़ों रुपये प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं.”
अकाली दल के अध्यक्ष ने पंजाब Government पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने दावा किया कि रेप के आरोपियों को बचाने के लिए कथित तौर पर पांच-पांच करोड़ रुपये लिए जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि Police और प्रशासनिक अधिकारियों के पदों तथा सरकारी नौकरियों के लिए भी कथित तौर पर रेट तय हैं.
अवैध खनन के मुद्दे पर सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब में बड़े पैमाने पर अवैध माइनिंग आम आदमी पार्टी के इशारे पर हो रही है. इस घोटाले से अर्जित करोड़ों रुपये अरविंद केजरीवाल तक पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस मामले में Enforcement Directorate (ईडी) को शिकायत देकर जांच की मांग करेगा.
उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान माइनिंग घोटाले में फंसेंगे और उन्हें इसका जवाब देना पड़ेगा.
सुखबीर बादल ने अपनी बेटियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार की खुशियों और समृद्धि का आधार हैं. उन्होंने खुद को अपनी बेटियों का “सबसे कूल पिता” बताते हुए कहा कि वे उनके लिए पिता से अधिक एक दोस्त हैं और बिना किसी डर के अपनी समस्याएं उनके साथ साझा कर सकती हैं. उन्होंने बेटियों को अपना गर्व, ताकत और सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया.
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि राजा साहिब की है और अकाली दल उनके लिए ऐसा स्मारक बनाएगा जो एक संस्थान के रूप में पंजाब की सेवा करेगा. उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल एक नवंबर को पंजाब की सेवा को समर्पित अपना घोषणा-पत्र जारी करेगा.
–
पीएम
Skip to content