
New Delhi, 31 अक्टूबर . India के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने पहलवान मनीषा भनवाला को बधाई दी है. मनीषा ने Friday को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचा. कजाकिस्तान के अस्ताना में महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में मनीषा ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की.
धवन ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “0-6 से पिछड़ने के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनना. क्या शानदार फाइटर हैं आप, मनीषा. आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. बधाई हो.” Friday को मनीषा ने अमेरिका की एबिगेल नेट के खिलाफ कमाल की वापसी की. वह छह अंकों से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 8-6 से जीत दर्ज की और सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के इतिहास में India को पहला स्वर्ण पदक दिलाया.
भारतीय पहलवान के लिए शुरुआत काफी मुश्किल रही. नेट ने एक ‘फोर-प्वाइंट थ्रो’ (चार अंकों वाला दांव) लगाया और India की ओर से की गई एक असफल चुनौती के बाद उन्हें एक और अंक मिल गया, जिससे नेट 5-0 से आगे हो गईं. इसके बाद मनीषा को एक चेतावनी भी मिली, जिससे अमेरिकी पहलवान की बढ़त 6-0 हो गई.
हालांकि, मनीषा ने हार नहीं मानी और ब्रेक से पहले एक ‘स्टेप-आउट’ अंक के साथ अपना खाता खोला. दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी लय बनाए रखी और एक ‘टेकडाउन’ के जरिए अंकों का अंतर कम किया. अमेरिकी खेमे की ओर से एक और असफल चुनौती मिलने पर मनीषा को एक अतिरिक्त अंक मिला और उन्हें ‘पार टेरे’ (जमीन पर कुश्ती) की स्थिति से हमला करने का मौका मिल गया.
उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए दो अंकों वाला ‘गट-रेंच’ दांव लगाया और स्कोर 6-6 से बराबर कर दिया. इसके बाद उन्होंने एक निर्णायक ‘टेकडाउन’ किया और 8-6 की बढ़त बना ली. अंत में, मनीषा ने नेट की वापसी की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया और एक यादगार जीत हासिल की.
फाइनल तक का उनका सफर भी बेहद शानदार रहा. उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में कनाडा की लॉरेंस ब्यूरेगार्ड को 6-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखु को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी.
–
एसएम/पीएम
Skip to content