‘आपने हर भारतीय को जश्न मनाने और गर्व करने का एक और मौका दिया,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय हॉकी टीम को सराहा

New Delhi, 3 अक्टूबर . President द्रौपदी मुर्मु ने India की पुरुष हॉकी टीम को ‘एशियन गेम्स 2026’ का गोल्ड जीतने पर बधाई दी है. टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर शानदार जीत हासिल की. India ने कुल 85 मेडल (21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) के साथ अपना अभियान समाप्त किया.

President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. खेल पर आपकी पकड़, मजबूत इरादे के साथ खेलना और दबाव में भी शांत बने रहने की आपकी क्षमता ने भारतीय हॉकी को शानदार जीत दिलाई है. India के लिए ये एशियन गेम्स बहुत खास रहे हैं, क्योंकि हमारी पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने गोल्ड मेडल जीते हैं. आपने हर भारतीय को जश्न मनाने और गर्व करने का एक और मौका दिया है. आप अपनी लगन, बेहतरीन प्रदर्शन और कभी न हार मानने वाले जज्बे से देश को प्रेरित करते रहें.”

रेसलर दीपक पुनिया पुरुषों की फ्रीस्टाइल 97 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता. President ने उनकी तारीफ में लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दीपक पूनिया को बधाई. आपके शानदार प्रदर्शन ने छह दशकों के बाद इस वेट कैटेगरी में India को मेडल दिलाया है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि पहलवानों की नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे.”

अंतिम पंघाल ने महिलाओं के 53 किलोग्राम रेसलिंग इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि पर President ने कहा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर अंतिम पंघाल को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई. आपने एक मुश्किल मुकाबले में जबरदस्त दृढ़ संकल्प और संयम दिखाया है. यह सिल्वर मेडल आपको अपने खेल के सफर में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करे.”

–

आरएसजी