
Bhopal 23 नवंबर . आपदा के समय सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होते हैं लिहाजा उस दौर में उनकी जरूरत और अधिकारों को प्राथमिकता दी जाए. विशेषज्ञों का मानना है कि आपदाओं का बच्चों पर असमान रूप से अधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास आवश्यक हैं.
राजधानी Bhopal में बच्चों को केंद्र में रखकर आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में तैयारियों और प्रयासों को मजबूत करने के लिए आपदा प्रबंधन संस्थान ने यूनिसेफ Madhya Pradesh और Madhya Pradesh राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से द्वितीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया.
सम्मेलन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान प्रभावी प्रतिक्रिया और पुनर्वास में बच्चों की जरूरतों एवं अधिकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि आपदाओं का बच्चों पर असमान रूप से अधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास आवश्यक हैं.
डीएमआई के कार्यकारी निदेशक आशीष भार्गव ने कहा, आपदाओं में बच्चे सबसे पहले प्रभावित होते हैं और सबसे आखिर में उबर पाते हैं. इसलिए आपदा की तैयारी, प्रतिक्रिया और पुनर्वास के दौरान बच्चों को केंद्र में रखना और उन्हें आवश्यक सुरक्षा व ध्यान देना बेहद जरूरी है.” तैयारी और रोकथाम के महत्व पर जोर देते हुए डीएमआई के के संयुक्त निदेशक डॉ. जॉर्ज वी. जोसेफ ने कहा, आपदा से पहले, उसके दौरान और बाद में प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोकथाम, तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया की तत्परता आज की आवश्यकता है. बच्चों की सुरक्षा में निवेश, Madhya Pradesh के भविष्य और उसकी आपदा सहनशीलता में निवेश है.
यूनिसेफ इंडिया के आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ सरबजीत सिंह सहोता ने कहा कि आपदा प्रबंधन एक ऐसा चक्र है, जिसे हर क्षेत्र और कार्य में अपनाया जा सकता है. बच्चों के लिए विकास और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को साथ लेकर चलना जरूरी है तथा हर परिस्थिति में निरंतर तैयारी बनाए रखना आवश्यक है. सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए विलियम यूनिसेफ के मध्यप्रदेश फील्ड ऑफिस प्रमुख विलियम हैनलॉन, ने कहा कि आपदाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षित वातावरण तक पहुंच को बाधित करती हैं.
उन्होंने सभी क्षेत्रों और समुदायों के साथ मिलकर आवश्यक सेवाओं को सुरक्षित रखने तथा विचार-विमर्श से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बच्चों के लिए हरित और अधिक सुरक्षित एवं आपदा-सहनीय भविष्य बनाया जा सके.
होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की महानिदेशक प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को केंद्र में रखकर आपदा जोखिम न्यूनीकरण की शुरुआत जागरूकता से होती है.
उन्होंने जोर दिया कि बचाव और पुनर्वास के दौरान कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की जरूरतों को समझते हुए सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए. आपदा जोखिम न्यूनीकरण में बच्चों और युवाओं की भागीदारी पर बात करते हुए यूनिसेफ Madhya Pradesh के कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट एवं डीआरआर फोकल पॉइंट अनिल गुलाटी ने कहा, बच्चे और युवा बदलाव के प्रभावी वाहक बन सकते हैं. यदि हम चाहते हैं कि वे आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भागीदारी करें, तो हमें उन्हें अपनी राय और चिंताएं व्यक्त करने के मंच देने होंगे. बेहतर तैयारी न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है, बल्कि उनकी शिक्षा और आवश्यक सेवाओं में लंबे समय तक होने वाले व्यवधानों को भी रोक सकती है.
–
एसएनपी/एमएस
Skip to content