‘आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं,’ कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

New Delhi, 17 सितंबर . India के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी. कोहली ने एक छोटा-सा संदेश लिखकर Prime Minister के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और एक संतोषजनक जीवन की कामना की.

कोहली ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “माननीय Prime Minister श्री नरेंद्रर मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी Thursday को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं. खेल जगत के लोग भी इस जश्न में शामिल हुए हैं और कई मशहूर खिलाड़ियों ने social media पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर Political जगत के लोगों ने भी बधाई दी है. President द्रौपदी मुर्मु, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य लोगों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

अंतरराष्ट्रीय नेताओं की ओर से भी संदेश आए हैं. रूसी President व्लादिमीर पुतिन उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि अन्य देशों के नेताओं ने भी इस मौके पर शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी का जन्म 1950 में Gujarat के वडनगर में हुआ था. वह आजाद India में पैदा होने वाले देश के पहले Prime Minister हैं. वे गैर-कांग्रेसी पार्टी से सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने वाले नेता भी हैं.

अक्टूबर में पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे हो जाएंगे. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ अपना Political सफर शुरू किया था और भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीन आम चुनावों में जीत दिलाई है.

आरएसजी