
New Delhi, 22 अक्टूबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Thursday को New Delhi के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की केंद्र Government की प्रतिबद्धता दोहराई.
संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है. लगातार भाजपा की Governmentें चुनकर आ रही हैं. विपक्ष के पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है. वे कहते हैं कि भाजपा वोट चोरी करती है. राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है. वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो. कभी ईवीएम का बहाना बनाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हो. भाजपा की केंद्र में मोदी Government बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए.”
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “Gujarat में 41 साल से आपकी Government नहीं बनी. उत्तर प्रदेश में आप 41 साल से चुनाव नहीं जीते हैं. बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते हैं. तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते हैं. Rajasthan और Madhya Pradesh में पूर्ण बहुमत से आपकी Government नहीं बनी. अरुणाचल में 12 साल और मिजोरम में 13 साल से चुनकर नहीं आए. मणिपुर में 14 साल, दिल्ली में 18 साल और असम में 12 साल से चुनकर नहीं आए. क्या यह सब मोदी Government के आने से पहले शुरू हुआ है?”
अमित शाह ने कहा, “जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक भाजपा की Government रहेगी तो ये जनता से कहते हैं कि देखो वोट चोरी है, वरना अमित शाह को कैसे मालूम पड़ा. अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहीं मरेगा. मुझे हर छह महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता है. मैं तो देश की जनता के बीच में रहता हूं. आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उसके आधार पर मैं कहता हूं कि 2030 तक आपकी Government कभी नहीं बनने वाली है. मुझे मालूम है कि आप विदेश में हैं, अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला.”
विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “केरल में जीत जाते हैं, तो चुनाव आयोग, मतदाता सूची, और यही ईवीएम के साथ शपथ लेकर Government बना लेते हैं. इसी तरह तेलंगाना और Himachal Pradesh में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा है. तमिलनाडु में जिस सहयोगी पार्टी को आप सपोर्ट कर रहे हैं, वहां पर चुनाव आयोग अच्छा है और जहां हार जाते हो, वहां चुनाव आयोग ठीक नहीं है. आपके पक्ष में कोर्ट फैसले देता है तो अच्छा है और कोर्ट आपके विपक्ष में दे तो कोर्ट ठीक नहीं है. यह आपका दोहरा मापदंड नहीं चलेगा.”
उन्होंने कहा, “आज मैं द्वारका में यमुना शुद्धिकरण से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित हूं. ये सभी परियोजनाएं यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में रीढ़ की हड्डी के समान हैं. दिल्ली में भाजपा Government बनते ही Prime Minister मोदी ने एक महीने के भीतर ही उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और दिल्ली Government के सामने यमुना को स्वच्छ बनाने की एक व्यापक कार्ययोजना रखी थी. मुझे हर्ष है कि इस योजना का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.”
केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछली Governmentों पर हमला बोलते हुए कहा कि 30 सालों से पिछली Governmentों ने गटर के पानी को यमुना में छोड़ने का काम किया. उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना 2,000 टन गोबर यमुना में डाला जाता था और यूपी-Haryana का गंदा पानी भी यहीं आता था. यमुनोत्री से लेकर संगम तक दिल्ली वालों की आवाज जानी चाहिए.
इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपGovernor तरणजीत सिंह संधू, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और Union Minister हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा, गृह और शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंदराज सिंह, कपिल मिश्रा समेत कई अन्य लोग शामिल थे.
–
एबीएम
Skip to content