आधुनिक हिंदी साहित्य के ‘पितामह’ भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 9 सितंबर . आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “हिंदी भाषा और साहित्य को आधुनिक चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़कर नई दिशा देने वाले युगप्रवर्तक साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन. उनके द्वारा रचित साहित्य आज भी हमें अपनी भाषा के प्रति गौरव, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है.”

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल. बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल.. देश और समाज के विकास में अपनी कृतियों के माध्यम से अद्वितीय योगदान देने वाले आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रणेता, महानतम कवि और रचनाकार भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर उन्हें सादर वंदन एवं नमन.”

Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक एवं भारतीय नवजागरण के अग्रदूत भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. हिंदी भाषा और साहित्य को समृद्ध करने के साथ उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रचेतना, सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक स्वाभिमान को नई ऊर्जा प्रदान की.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आधुनिक हिंदी साहित्य के ‘पितामह,’ महान नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अपनी प्रखर लेखनी से न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया, बल्कि भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना और मातृभाषा के प्रति स्वाभिमान की नई अलख जगाई. उनका व्यक्तित्व-कृतित्व हमें अपनी भाषाओं, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की प्रेरणा देता रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिंदी साहित्य के पितामह एवं युग प्रवर्तक साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चंद्र की जयंती पर सादर उन्हें नमन! हिंदी भाषा और साहित्य को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उनके विचार और साहित्य आज भी हमारी सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध करते हैं.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल.” आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, मातृभाषा की सेवा द्वारा मातृभूमि की आराधना करने वाले अनन्य साधक, कवि व लेखक ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनकी कालजयी रचनाएं जनमानस को भाषा और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहने की प्रेरणा देती रहेंगी.”

Madhya Pradesh के मुख्यंमत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया,”आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह एवं राष्ट्रीय नवजागरण के प्रखर पुरोधा ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र की जयंती पर सादर नमन करता हूं. हिंदी साहित्य से आधुनिक चेतना, राष्ट्रीय गर्व का भाव और जन जागरण की अलख जगाने वाले भारतेंदु जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक जागरण करते हुए राष्ट्रभक्ति को प्रबल किया. हिंदी भाषा और साहित्य के उत्थान में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, “आधुनिक हिंदी साहित्य एवं हिंदी रंगमंच के जनक, महान साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने अपनी ओजस्वी लेखनी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना से हिंदी साहित्य को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की. साहित्य, पत्रकारिता एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका अप्रतिम योगदान हिंदी भाषा के विकास की आधारशिला बना. उनकी रचनाएं आज भी समाज में जागरण, स्वाभिमान और राष्ट्रचेतना का भाव जागृत करती हैं.”

ओपी/एएस