आतंकवाद और उसके वित्तपोषण पर भारत-इटली के बीच सहयोग मजबूत करने पर जोर

New Delhi, 7 अक्टूबर . आतंकवाद और संगठित अपराध पर भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की छठी बैठक 6 अक्टूबर 2026 को New Delhi में आयोजित की गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवाद और संगठित अपराध का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली स्थायी कार्य बल की दूसरी बैठक 6-7 अक्टूबर 2026 को New Delhi में आयोजित की गई थी.

विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर भारत-इटली स्थायी कार्य बल की दूसरी बैठक 7 अक्टूबर 2026 को New Delhi में आयोजित की गई. बैठकों की सह-अध्यक्षता India के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद विरोधी) डॉ. सुहेल एजाज खान और इटली के विदेश मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के Political मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशालय में जी7-जी20, अंतर्राष्ट्रीय खतरे और एकीकृत रणनीति के संयुक्त सचिव पाओलो मारी ने की. दोनों देशों की आतंकवाद विरोधी एजेंसियों ने बैठकों में भाग लिया.

सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करते हुए दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की अपनी निंदा दोहराई.

दो दिनों के दौरान, दोनों पक्षों ने आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी और उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवादी खतरे शामिल हैं. सूचना, संचार और वित्तीय प्रौद्योगिकियों सहित नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के आतंकवादी उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता की पुष्टि करते हुए दोनों पक्षों ने उभरते और गैर-पारंपरिक खतरों का मुकाबला करने के लिए क्षमता निर्माण और सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. स्थायी कार्य बल की बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए भारत-इटली संयुक्त पहल के तहत सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसे दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू किया था. दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, जीसीटीएफ और एफएटीएफ सहित आतंकवाद विरोधी बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा की.

दोनों पक्षों के आपसी सहमति से तय की गई तारीखों पर इटली के रोम में संयुक्त कार्य समूह और स्थायी कार्य बल की अगली बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए.

–

एमएस/