
New Delhi, 8 नवंबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपPrime Minister लालकृष्ण आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी ने Sunday को उनके 99वें जन्मवर्ष में प्रवेश करने पर खुशी और गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें अपने पिता की बेटी होने से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं मिल सकता था.
से बातचीत में प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए कई पुरानी और खूबसूरत यादें ताजा कर गया, खासकर जब उन्होंने अपने पिता के जीवन और Political सफर पर आधारित एक लघु फिल्म देखी.
उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आज दिखाई गई छोटी फिल्म ने कई पुरानी यादें ताजा कर दीं. मुझे हमेशा उनके साथ रहने और देश के हर कोने में उनके साथ यात्रा करने का अवसर मिला. मुझे लगता है कि जीवन में उनकी बेटी होने से बड़ा कोई सौभाग्य नहीं हो सकता था.”
प्रतिभा आडवाणी ने यह भी कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने वर्षों तक उनके पिता का स्नेह, आशीर्वाद और साथ उन्हें मिला.
उन्होंने कहा, ”भगवान ने मुझ पर कृपा की है कि इतने वर्षों तक उनका साथ मुझे मिला. उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है और मुझे जीवन में इससे अधिक कुछ नहीं चाहिए.”
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने Sunday को आडवाणी के 100वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया.
यह धार्मिक कार्यक्रम भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां नेताओं ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन के लिए प्रार्थना की. इस कार्यक्रम में प्रतिभा आडवाणी भी शामिल हुईं.
इस अवसर पर नेताओं ने आडवाणी के लंबे Political जीवन और भाजपा के निर्माण तथा विस्तार में उनके योगदान को याद किया.
Prime Minister Narendra Modi ने भी इस मौके पर एक विस्तृत लेख लिखकर आडवाणी के जीवन, Political यात्रा और देश के लिए उनके योगदान को याद किया.
अपने लेख में Prime Minister ने आडवाणी के जीवन और Political करियर के कई महत्वपूर्ण पड़ावों का उल्लेख किया और कहा कि उनका सफर आधुनिक India के इतिहास के कई अहम अध्यायों से जुड़ा रहा है.
–
एएमटी/
Skip to content