आज होने वाला मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम कल तक स्थगित, राहुल ने आम लोगों-छात्रों से शामिल होने की अपील की

New Delhi, 30 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने Friday को कहा कि बारिश के कारण आज होने वाला मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. अब यह कार्यक्रम Saturday को इसी समय आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली और मार्च होगा, जिसमें Political दलों के अलावा आम नागरिक, कारोबारी, नौकरीपेशा लोग, छात्र, पत्रकार और सिविल सोसायटी से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं.

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश के कारण आयोजकों ने आज का कार्यक्रम कल तक के लिए टालने का सर्वसम्मति से फैसला किया है. उनका कहना था कि बारिश में वरिष्ठ नागरिकों को बैठने में असुविधा हो सकती थी. इसलिए कार्यक्रम अब Saturday को उसी समय आयोजित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले मार्च में पूरा विपक्ष शामिल होगा. यह किसी एक Political दल का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि इसमें हर वह व्यक्ति शामिल हो सकता है जो विरोध करना चाहता है. राहुल गांधी ने कहा कि Political और गैर-Political संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी, पत्रकारों और आम लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत है.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दोनों कार्यक्रम Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा उनकी टीम के जरिए भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाए जाने के मुद्दे पर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री की ओर से लोगों को दिल्ली आने से रोकने की कोशिश की जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, Madhya Pradesh, Rajasthan , Haryana, तेलंगाना और पंजाब से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने कहा, ”आप रामलीला मैदान में देखिएगा कि कितने लोग आते हैं और कितने लोगों को वे रोक पाते हैं. इससे आपको समझ में आ जाएगा कि देश में क्या हो रहा है. लोगों में भारी गुस्सा और भावनात्मक पीड़ा है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है. उनका वोट छीना जा रहा है.”

राहुल गांधी ने कहा कि यह कई अलग-अलग प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि एक ही विरोध प्रदर्शन है और पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि संविधान, India की अवधारणा और नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हैं. उनके मुताबिक, वोट प्रत्येक भारतीय की आवाज और उसकी भागीदारी की अभिव्यक्ति है.

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी विपक्षी एकजुटता की बात कही. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में सभी लोग साथ हैं. सिविल सोसायटी, छात्रों, युवाओं, मजदूरों और गृहिणियों सहित हर वर्ग के लोगों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ”हम सब इस लड़ाई में साथ हैं और इसे मिलकर जीतेंगे.”

–

डीएससी