
Mumbai , 11 सितंबर . वरिष्ठ Actor शरत सक्सेना ने 76 साल की उम्र में स्पाइन सर्जरी करवाई है, जिसकी फोटो उन्होंने Friday सुबह social media पर शेयर की. यह सर्जरी 6 घंटे तक चली. इतनी बड़ी सर्जरी के बावजूद, एक्टर काफी जोश में दिख रहे हैं. एक्टर ने अस्पताल में बिताए समय और घर वापसी के सफर की कई तस्वीरें शेयर कीं.
शरत सक्सेना ने अपने social media अकाउंट पर एक अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “6 घंटे की स्पाइन सर्जरी हो गई. एक अच्छे इंसान को कोई रोक नहीं सकता.” तस्वीरों में अनुभवी एक्टर सर्जरी के ठीक बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए, कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए और अपने परिवार व दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं.
एक और तस्वीर में एक्टर घर लौटते हुए अपने दोस्तों के साथ कार में बैठे दिख रहे हैं. उन्होंने एक छोटी सी सेलिब्रेशन की खुशमिजाज तस्वीर भी शेयर की, जिस पर लिखा था “आज पार्टी, कल जिम.” अस्पताल की एक और तस्वीर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा “अब और सूप नहीं!!!”, जबकि एक अन्य तस्वीर में मैसेज था “अब और वॉकिंग स्टिक की जरूरत नहीं!!!”
यह ताजा अपडेट उसके बाद आई है जब शरत सक्सेना ने अपनी लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले अस्पताल में खड़े होकर एमआरआई करवाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. उस समय उनके कैप्शन में लिखा था, “बॉम्बे हॉस्पिटल में लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले खड़े होकर एमआरआई.” स्कैन के दौरान उन्हें एक अपराइट एमआरआई मशीन से बंधा हुआ देखा गया था.
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शरत, जो हाल ही में 76 साल के हुए हैं, लंबे समय से न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. 17 अगस्त 1950 को जन्मे इस एक्टर ने 70 की उम्र में भी अपनी फिटनेस का कड़ा रूटीन बनाए रखा है.
अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने दिन में लगभग दो घंटे ट्रेनिंग करने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि जवानी में 20 मिनट के वर्कआउट से ही वे थक जाते थे, लेकिन अब वे दो घंटे तक ट्रेनिंग कर सकते हैं और फिर भी अच्छा महसूस करते हैं.
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शरत सक्सेना का करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें मिस्टर इंडिया, त्रिदेव, घायल, खिलाड़ी, गुलाम, गुप्त: द हिडन ट्रुथ, फिर हेरा फेरी, बागबान, फना, क्रिश और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है. उन्हें हाल ही में अजय देवगन-स्टारर सन ऑफ सरदार 2 में भी देखा गया था, जो ज्यादातर खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content