‘आज टाइगर, अगला कौन?’; जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने सरकार को घेरा

Mumbai , 18 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आक्रोश है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए Government और Police की विफलता पर सवाल उठाए हैं और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

एसोसिएशन ने कहा कि यह कोई इकलौती घटना नहीं है. इससे पहले बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं. Actor सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ था, जिसमें उन्हें चाकू मारा गया था. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं. कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर भी कई बार हमले हुए हैं. अब टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई है.

एआईसीडब्ल्यूए ने आरोप लगाया, “फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक के बाद एक निशाना बनाया जा रहा है, जिससे जानबूझकर डर का माहौल पैदा किया जा रहा है. मकसद साफ है कि गैंगस्टर Bollywood हस्तियों को डरा-धमकाकर उनसे जबरन वसूली करना चाहते हैं.”

एसोसिएशन ने सवाल उठाया, “आज टाइगर श्रॉफ हैं. अगला कौन होगा? जब Mumbai के बीचों-बीच कोई सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं है, तो एक आम Mumbai कर खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है?”

लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद, Government और Police इन हमलों को रोकने में विफल रही है. एआईसीडब्ल्यूए ने कहा कि इससे पहले की घटनाओं में गैंगस्टरों ने खुलेआम जिम्मेदारी ली थी, फिर भी उनका नेटवर्क काम कर रहा है. सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा. Bollywood को वास्तविक सुरक्षा की जरूरत है. Mumbai की सड़कें एक बार फिर खून से सन रही हैं, और यह स्थिति 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड के दौर की याद दिलाती है.

एआईसीडब्ल्यूए ने Maharashtra के Chief Minister और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से पांच मांगें की हैं. इसमें गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गोली चलाने वालों की तुरंत गिरफ्तारी, एक्सटॉर्शन नेटवर्क को तोड़ना, फिल्म हस्तियों को पर्याप्त सुरक्षा देना, विफलता के लिए जवाबदेही तय करना और कानून-व्यवस्था पर भरोसा बहाल करना शामिल है.

एआईसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “Mumbai को 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड वाले दौर में वापस नहीं जाने दिया जाएगा. Bollywood डर के साये में काम नहीं करेगा.”

–

एससीएच/एमएस

एससीएच