आजम खान को डासना जेल से अज्ञात स्थान ले जाने की खबर पर अखिलेश ने जताई चिंता, बोले-सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे प्रशासन

Lucknow, 12 नवंबर . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाए जाने की खबर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर चिंता जताई है.

Samajwadi Party के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा गया, “आजम खान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है. ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. कोई भी लापरवाही न बरती जाए.”

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसी तरह का संदेश लिखा. उन्होंने कहा, “ये समाचार मिला है कि आदरणीय आजम खान साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है. ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए, कोई भी लापरवाही न बरती जाए.”

सपा का कहना है कि आजम खान की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इससे पहले Samajwadi Party नेता आजम खान की Enforcement Directorate (ईडी) की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर Supreme Court से राहत नहीं मिली है. Supreme Court ने Thursday को आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए थे.

जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी की गिरफ्तारी को आजम खान ने Supreme Court में चुनौती दी थी. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने आजम खान की याचिका पर सुनवाई की थी.

Supreme Court ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर को सुनवाई करने को कहा है. Supreme Court ने रजिस्ट्री को आदेश दिया कि इस मामले के सभी रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दें.

आजम खान के वकील कपिल सिब्बल ने Supreme Court में दलील दी कि आजम खान पर 28 मामले दर्ज हैं. एक मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला है. यह सरासर उत्पीड़न है. 2006 की किसी घटना के लिए 2019 में First Information Report दर्ज की गई, अब वो सत्ता में भी नहीं है, कोई First Information Report कैसे दर्ज कर सकता है? आजम खान की उम्र 80 साल है. उन्हें जमानत दी जाए. कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वो जेल में ही मर जाएंगे.

–

एससीएच/