आजमगढ़ : फर्जी सीओ बनकर शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 18 सितंबर . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में Police ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सर्कल ऑफिसर (सीओ) बनकर शराब का ठेका दिलाने का झांसा देकर 90,000 रुपए की धोखाधड़ी की.

दरअसल, आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में फर्जी Police अधिकारी बनकर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को Police ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को सीओ अधिकारी बताकर पीड़ित से शराब का ठेका दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपए की मांग की थी और 90 हजार रुपए नगद ले लिए थे.

Police के मुताबिक, आरोपी संजय ने 1 सितंबर को Police की वर्दी पहनकर पीड़ित को वीडियो कॉल भी किया था. शक होने पर पीड़ित ने जब आरोपी के बारे में जानकारी पता की तो उसके फर्जी Police अधिकारी होने का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़ित द्वारा Thursday को गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.

आजमगढ़ के अपर Police अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि Friday को गंभीरपुर Police और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना और लोकेशन के आधार पर रानीपुर रजमों मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी की पहचान संजय (निवासी मगरावा, थाना गंभीरपुर, उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी के कब्जे से दो कूटरचित Police अधिकारी पहचान पत्र, शराब ठेके का फर्जी आवंटन पत्र, डिप्टी एसपी की Police वर्दी का सेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. Police इस मामले से जुड़ी आगे की विधिक कार्रवाई करने में जुटी है.

मामले को लेकर आजमगढ़ अपर Police अधीक्षक ग्रामीण, चिराग जैन ने बताया कि थाना गंभीरपुर Police द्वारा फर्जी Police अधिकारी बनकर 90 हजार रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से जो पूछताछ की गई है, उसमें प्रकाश में आया कि यह वीडियो कॉल के माध्यम से वर्दी और पहचान पत्र पहनकर लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि वह Police में तैनात है और शराब के ठेके आदि संबंधित काम वह करा देगा. इसके बदले वह लोगों से मोटी रकम लेता था.

Police ने बताया कि जो मोबाइल मिले हैं तथा जो पूछताछ की गई है, उसमें कई और भी लोगों से ठगी की संभावना प्रतीत हो रही है. इस संबंध में गहराई से जांच और पूछताछ के लिए टीम गठित कर दी गई है.

डीके/एबीएम