
New Delhi, 11 सितंबर . भूदान आंदोलन के जनक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, India रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला, Union Minister नितिन गडकरी, मनोहर लाल, एस. जयशंकर और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “आचार्य विनोबा भावे का जीवन त्याग, साधना और लोकसेवा का अद्भुत उदाहरण रहा. महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की और आगे चलकर ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता, अहिंसा तथा सामाजिक पुनर्निर्माण को अपने जीवन का प्रमुख ध्येय बनाया. स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भूमि के असमान वितरण और ग्रामीण समाज की समस्याओं को समझते हुए ‘भूदान आंदोलन’ की शुरुआत की. उनका प्रयास था कि भूमिसंपन्न लोग स्वेच्छा से अपनी भूमि का एक हिस्सा भूमिहीन परिवारों को दें, ताकि समाज में आर्थिक असमानता कम हो और वंचित लोगों को सम्मानजनक जीवन का अवसर मिले. आगे चलकर यह पहल एक व्यापक ‘भूदान-ग्रामदान आंदोलन’ के रूप में विकसित हुई.”
ओम बिड़ला ने आगे कहा, “विनोबा भावे का विश्वास था कि सामाजिक परिवर्तन केवल कानून और सत्ता के माध्यम से नहीं, बल्कि व्यक्ति के हृदय परिवर्तन और स्वैच्छिक सहयोग से भी संभव है. इसी विचार के साथ उन्होंने देशभर में पदयात्राएँ कीं और लोगों को अहिंसा, सहयोग, त्याग तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. सत्य, अहिंसा, आत्मानुशासन और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का आधार बनाकर समाज में समानता और न्याय की नई चेतना जगाने वाले महान विचारक, गांधीवादी चिंतक और भूदान आंदोलन के प्रणेता India रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उनका सादर स्मरण.”
Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी India रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रख्यात समाज सुधारक, ‘भूदान आंदोलन’ के प्रणेता, ‘India रत्न’ आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन करता हूं. आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव हम सबका पथ प्रदर्शित करते रहेंगे.”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले, गांधीवादी, भूदान आंदोलन के नेता और India रत्न आचार्य विनोबा भावे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. अहिंसा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.”
Union Minister और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूदान आंदोलन के प्रणेता India रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उनका त्यागमय जीवन, विचार और निःस्वार्थ समाज सेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “भूदान आंदोलन के माध्यम से सामाजिक न्याय और करुणा का संदेश देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी ‘India रत्न’ आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. त्याग, तपस्या और सेवा को जीवन का आधार बनाकर उन्होंने सामाजिक समरसता और जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया. उनका सादगी एवं शुचिता से परिपूर्ण जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और सर्वोदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, ‘India रत्न’ आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर कोटिशः नमन. भूदान आंदोलन के माध्यम से भूमिहीनों के जीवन में आशा का संचार करते हुए आपने सामाजिक समरसता, समानता और स्वैच्छिक त्याग की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की. आपका जीवन और चिंतन हमें सेवा, करुणा तथा सर्वजन कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “India के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ‘भूदान आंदोलन के प्रणेता,’ India रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर सादर नमन. उनके अहिंसावादी विचार, जनकल्याण की भावना और India को सशक्त बनाने का अटूट संकल्प सदैव हम सभी को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भूदान आंदोलन के प्रणेता, India रत्न से सम्मानित आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भूमिहीनों के अधिकारों और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक चेतना जागृत की, वह युगों-युगों तक राष्ट्र निर्माण में हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता, India रत्न, आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं. भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ उन्होंने सामाजिक समानता के लिए जीवन समर्पित कर दिया. उनके विचार लोककल्याण की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे.”
–
ओपी/एएस
Skip to content