आगरा : सेक्टर-10 के मकान में आग लगने से 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की जलकर मौत

कुशीनगर, 31 अगस्त . आगरा के सेक्टर-10 में एक मकान में आग लगने से 70 वर्षीय कोचिंग संचालक की जलकर मौत हो गई. घटना का पता सुबह उस समय चला, जब कामवाली मकान पर पहुंची और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

सूचना पर Police मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे में बेड पर 70 वर्षीय विनय बोस का जला हुआ शव मिला. Police ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

प्रत्यदर्शी ने बताया कि रात को पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा था, लेकिन उन्होंने इसे पूजा-पाठ या हवन का धुआं समझ लिया. इसी वजह से किसी ने आग की सूचना Police या दमकल विभाग को नहीं दी. सुबह जब मकान का दरवाजा नहीं खुला, तब घटना का खुलासा हुआ.

विनय बोस मूल रूप से जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. वह फरवरी 2026 से अपने छोटे भाई सुनील बोस के साथ सेक्टर-10 स्थित किराए के मकान में रह रहे थे. दोनों भाई इसी मकान में न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चलाते थे.

Police के मुताबिक, आग लगने के समय विनय बोस घर में अकेले थे. उनका छोटा भाई सुनील रक्षाबंधन के चलते आगरा से बाहर गया हुआ था. घटना के बाद से सुनील के बारे में Police जानकारी जुटा रही है.

वहीं, पड़ोसियों ने Police को बताया कि एक महिला दोनों भाइयों के लिए सुबह-शाम टिफिन लेकर आती थी. दोनों भाई उस महिला को अपनी भांजी बताते थे. हालांकि शाम के बाद से वह महिला भी इलाके में नजर नहीं आई है. Police अब उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

एसीपी हरिपर्वत अमीषा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है. हालांकि Police किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है. बिजली के कनेक्शन, घर में मौजूद सामान और आग लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. Police का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और आग लगने की परिस्थितियां अधिक स्पष्ट हो सकेंगी.

एएस