आगरा में खेत में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस : एसीपी रविकांत गौड़

आगरा, 28 नवंबर . उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना सैंया क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

एसीपी रविकांत गौड़ ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामला लादू खेड़ा गांव का है. गांव निवासी सुरेश त्यागी पुत्र जगदीश ने 26 नवंबर 2026 को थाना सैंया में पहुंचकर अपने भाई पुनीत त्यागी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

सुरेश ने Police को बताया कि उनका भाई पुनीत अचानक गायब हो गया है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल रहा है. शिकायत मिलते ही Police ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर ली और पुनीत की तलाश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया.

Police टीमें पुनीत की तलाश में जुटी ही थी कि अगले दिन यानी 27 नवंबर 2026 को परिजनों ने Police को सूचना दी कि पुनीत का शव उनके खेत में पड़ा हुआ है. गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए.

सूचना मिलते ही थाना सैंया की Police टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मौके की गंभीरता को देखते हुए Police ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया. दोनों टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. डॉग स्क्वॉड ने आसपास के इलाके में भी जांच की, ताकि घटना के बारे में कोई सुराग मिल सके.

एसीपी रविकांत गौड़ ने बताया कि Police ने मौके पर ही शव का पंचनाम भरने की कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

–

पीआईएम/एबीएम