
आगरा, 1 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर ‘गद्दार’ लिखने के मामले में जिला कारागार में बंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुलाकात की. कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
ज्ञानेश कुमार को ‘गद्दार’ और ‘देशद्रोही’ बताते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका से देश के लोकतंत्र, किसानों और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा है. इस मामले में अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए और उनका नाम भी मुकदमे में जोड़ा जाए. अगर किसी व्यक्ति को चोर या गद्दार कहना अपराध माना जा रहा है तो वे इस बात को लेकर भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, गली, चौराहों और दीवारों पर भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
अजय कुमार लल्लू ने चुनावों में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को भी दोहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा Government चुनाव में कथित वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है और पार्टी चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रही है.
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया में Prime Minister, नेता प्रतिपक्ष और Supreme Court के न्यायाधीश की भूमिका होती थी.
उन्होंने आरोप लगाया कि कानून में बदलाव के बाद Supreme Court के न्यायाधीश की जगह Government द्वारा नामित मंत्री को चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया है. उन्होंने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में Government का प्रभाव बढ़ गया है. लल्लू ने आगे कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है.
–
Skip to content