आक्रमणकारी नहीं, देश के नायकों को अपना आदर्श बनाएं युवा : कविंद्र गुप्ता

शिमला, 2 अक्टूबर . Himachal Pradesh की राजधानी शिमला में Friday को महात्मा गांधी और पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश के Governor कविंद्र गुप्ता, उपChief Minister मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान Governor कविंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश देकर स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान दिया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान गांधी जी ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया और जन-जन में स्वराज के प्रति जागरूकता पैदा की. उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं.

Governor ने पूर्व Prime Minister लाल बहादुर शास्त्री को भी याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने 1965 के युद्ध के दौरान देश का कुशल नेतृत्व किया और ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा दिया. उन्होंने सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही देश के युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं.

इस दौरान Governor कविंद्र गुप्ता ने युवाओं से विशेष आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के सच्चे नायकों और महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित होना चाहिए. युवाओं को महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह जैसे वीर महापुरुषों की शिक्षाओं और उनके बलिदान को जानने की आवश्यकता है.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन्होंने India पर आक्रमण किया या यहां शासन कर अत्याचार किए, वे हमारे आदर्श कभी नहीं हो सकते. आने वाली पीढ़ी को यह जानना और समझना जरूरी है कि देश की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए किन-किन लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया.

–

पीआईएम/पीएम