
Dubai , 2 सितंबर . इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को Pakistan के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी की ताजा गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में मिला है.
Pakistan के खिलाफ पहले दोनों ही टेस्ट मैचों में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे रॉबिन्सन का प्रदर्शन लॉर्ड्स टेस्ट में कमाल का रहा था. उन्होंने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए और मैच में कुल 35 रन देकर आठ विकेट हासिल किए. रॉबिन्सन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाई है और वह अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग से बस एक स्थान पीछे है, जो उन्होंने फरवरी 2023 में हासिल की थी.
Pakistan के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से अब रॉबिन्सन 22 पायदान की छलांग लगा चुके हैं. टंग ने भी बड़ी बढ़त हासिल की है. मैच में पांच विकेट लेने के बाद वे चार स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने सीरीज के दौरान 20 पायदान की बढ़त हासिल की है.
सीरीज गंवाने के बावजूद Pakistan के गेंदबाजों ने भी उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है. तेज गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास मैच में 9 विकेट लेने के बाद 10 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मोहम्मद अली ने पांच विकेट लेने के बाद 11 स्थानों की छलांग लगाई और 81वें स्थान पर पहुंच गए.
बल्लेबाजों में Pakistan के सऊद शकील ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में से एक रहे. दूसरी पारी में उनके 97 रनों की पारी ने उन्हें 15 स्थान ऊपर चढ़ाकर 18वें स्थान पर पहुंचा दिया है, जिससे वे कप्तान बाबर आजम के बाद Pakistan के दूसरे सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, बाबर पांच स्थान नीचे खिसककर 15वें स्थान पर आ गए हैं.
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और डेन लॉरेंस ने भी प्रगति की है. कॉक्स छह स्थान ऊपर चढ़कर 76वें और लॉरेंस 10 स्थान ऊपर चढ़कर 92वें स्थान पर पहुंच गए. रैंकिंग के ताजा अपडेट में कोलंबो में India और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है, जहां कई खिलाड़ियों ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की.
India के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 25वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. इस ऑलराउंडर ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है और अपने पहले पांच मैचों में 86.57 की औसत से रन बनाए हैं.
India के देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में 117 रन बनाने के बाद पांच स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 54वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं, जबकि ध्रुव जुरेल नाबाद 115 रन बनाने के बाद 83वें से 65वें स्थान पर आ गए. श्रीलंका के बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 80 और 92 रन बनाकर रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाई. वे 170 स्थान ऊपर चढ़कर 74वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि कामिंदु मेंडिस दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने के बाद टॉप 10 में वापस आ गए हैं.
कोलंबो टेस्ट के बाद कई गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ. श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो चार स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि India के स्पिनर मानव सुथार चार स्थान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर आ गए हैं. मोहम्मद सिराज एक स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर आ गए हैं.
इस बीच, साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. विंडहोक में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में नामीबिया के खिलाफ 75 रन और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 75 और 41 रन बनाने के बाद ब्रेविस छह स्थान ऊपर चढ़े हैं.
–
एसएम/पीएम
Skip to content