
New Delhi, 6 अक्टूबर . इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने होस्ट शहर चुनने का रोडमैप तैयार कर लिया है, जिसके बाद 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए India की दावेदारी अगले चरण में पहुंच गई है. India उन सात इच्छुक देशों में शामिल है जो अभी इस ग्लोबल स्पोर्ट्स बॉडी के साथ बातचीत कर रहे हैं.
आईओसी ने Tuesday को 2036 ओलंपिक खेलों के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी देने वाली एक हैंडबुक जारी की. इसके तहत, एग्जीक्यूटिव बोर्ड मार्च 2027 तक प्रक्रिया के अगले चरण के लिए इच्छुक देशों को शॉर्टलिस्ट करेगा.
आईओसी के अनुसार, भारत, जर्मनी, हंगरी, कतर, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, साउथ अफ्रीका और तुर्की अभी 2036 ओलंपिक गेम्स की मेजबानी में अपनी दिलचस्पी को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ, जब India दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन को पहली बार अपने देश में लाने की अपनी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ा रहा है.
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने 1 अक्टूबर 2024 को आईओसी के ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ को औपचारिक रूप से ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ भेजा था, जिसमें 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी में India की दिलचस्पी जाहिर की गई थी.
आईओसी का ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ भविष्य के ओलंपिक गेम्स के लिए होस्ट चुनने की प्रक्रिया की देखरेख करता है. मेजबानी के अंतिम अधिकार आईओसी सदस्य एक मल्टी-स्टेज चयन प्रक्रिया के जरिए देते हैं.
आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मैं खुशकिस्मत थी कि मुझे चार महाद्वीपों में पांच ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिला. हर आयोजन की अपनी खासियत थी. हर होस्ट देश ने अपने लोगों, अपनी संस्कृति और खेलों के आयोजन के अपने तरीके से कुछ अनोखा पेश किया, लेकिन खेल कहीं भी हों, एक बात कभी नहीं बदलनी चाहिए: हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें एथलीट सबसे अहम होने चाहिए. एक एथलीट के तौर पर, आप अपने ओलंपिक सपने को सच करने के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं. जब आप आखिरकार ओलंपिक खेलों में पहुंचते हैं, तो वह अनुभव जीवन भर आपके साथ रहता है. इसीलिए, भविष्य के हर होस्ट के लिए, एथलीट्स को बेहतरीन अनुभव देना ही हमेशा शुरुआती बिंदु होना चाहिए.”
हाल ही में घोषित रोडमैप के तहत, इच्छुक पक्ष नवंबर 2026 में ‘फ्यूचर होस्ट कमीशन’ के सामने वर्चुअल प्रेजेंटेशन देंगे. इसके बाद, आईओसी का एग्जीक्यूटिव बोर्ड शॉर्टलिस्ट किए गए प्रोजेक्ट्स के साथ ‘स्ट्रैटेजिक डायलॉग’ शुरू करने से पहले मार्च 2027 तक उनकी व्यवहार्यता का आकलन करेगा.
India और अन्य इच्छुक पक्षों का आकलन कई तकनीकी और रणनीतिक पैमानों पर किया जाएगा, जिनमें वेन्यू मास्टरप्लान, एथलीट का अनुभव, फंडिंग की रणनीति, Political और सार्वजनिक समर्थन, गेम्स के आयोजन की क्षमता और लंबे समय के लिए छोड़ी जाने वाली विरासत की योजनाएं शामिल हैं.
प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन गेम्स के लिए उनके दृष्टिकोण और इस बात पर भी किया जाएगा कि वे स्थानीय विकास योजनाओं और ओलंपिक मूवमेंट के व्यापक उद्देश्यों के साथ कैसे मेल खाते हैं. यह प्रक्रिया दिसंबर 2028 में अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जब एग्जीक्यूटिव बोर्ड कुछ चुनिंदा पसंदीदा मेजबानों के साथ ‘टारगेटेड डायलॉग’ शुरू करेगा.
इसके बाद, पसंदीदा मेजबान प्रश्नावली के अंतिम जवाब और पूरी गारंटी देंगे. इसके बाद आईओसी सदस्य 2029 के मध्य में होने वाले आईओसी सत्र में 2036 ओलंपिक खेलों के मेजबान का चुनाव करेंगे. आईओसी ने 31 अक्टूबर 2026 की समय-सीमा भी तय की है, जिसके बाद 2036 ओलंपिक खेलों के लिए किसी भी नए इच्छुक पक्ष पर विचार नहीं किया जाएगा.
–
आरएसजी
Skip to content