आईओआरए बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे मॉरीशस के विदेश मंत्री रामफुल

New Delhi, 26 नवंबर . इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (सीओएम) बैठक में शामिल होने के लिए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का आना जारी है. Thursday सुबह मॉरीशस के विदेश मामलों, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री धनंजय रामफुल New Delhi पहुंचे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी. पोस्ट में लिखा, “इस बैठक में शामिल होने के लिए मॉरीशस के विदेश मामलों, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री धनंजय रामफुल India पहुंच चुके हैं.”

विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत करते हुए मॉरीशस को हिंद महासागर क्षेत्र में India का करीबी मित्र और महत्वपूर्ण साझेदार बताया. मॉरीशस के अलावा कई अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ मंत्री और प्रतिनिधि भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए New Delhi पहुंच रहे हैं.

हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग, समुद्री सुरक्षा और सतत विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से India 27 नवंबर को इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (सीओएम) बैठक की मेजबानी करेगा. New Delhi में होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदारों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

बैठक से पहले 25 और 26 नवंबर को आईओआरए की 29वीं कमिटी ऑफ सीनियर ऑफिशियल्स (सीएसओ) की बैठक हो रही है. इसमें सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी संगठन के कामकाज, क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा ढांचे और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. इसके बाद होने वाली मंत्रिस्तरीय बैठक में सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान और संगठन की भावी नीतिगत दिशा पर चर्चा होगी.

India की 2025-2027 की आईओआरए अध्यक्षता का विषय ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता’ रखा गया है. इस थीम के तहत India क्षेत्र के देशों के बीच साझा चुनौतियों से निपटने और सामूहिक विकास के लिए सहयोग को मजबूत करने पर जोर दे रहा है.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र को शांति, स्थिरता, पूर्वानुमेयता और सतत विकास के क्षेत्र के रूप में विकसित करने के महत्व पर विशेष जोर दिया जाएगा. समुद्री क्षेत्र में बढ़ती परस्पर निर्भरता और साझा चुनौतियों को देखते हुए सदस्य देश क्षेत्रीय सहयोग के मौजूदा तंत्र की समीक्षा करेंगे और आपसी साझेदारी के नए अवसर तलाशेंगे.

इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू India का ‘महासागर’ विजन भी होगा. इसका पूरा अर्थ ‘म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन’ है. इस विजन के माध्यम से India हिंद महासागर क्षेत्र में सभी देशों की सुरक्षा और विकास के लिए साझा प्रयासों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताता रहा है.

India की मेजबानी में होने वाली यह बैठक एक खुले, समावेशी और नियम आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ हिंद महासागर के देशों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का अवसर भी होगी.

–

केआर/