
Mumbai , 12 नवंबर . इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सीजन के बीच Mumbai सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने अपनी आक्रमण पंक्ति को मजबूत करने के लिए अनुभवी स्लोवेनियाई स्ट्राइकर लुका माजसेन को टीम में शामिल किया है. क्लब ने Thursday को इसकी आधिकारिक घोषणा की.
36 वर्षीय सेंटर-फॉरवर्ड खिलाड़ी लुका माजसेन के पास भारतीय फुटबॉल का काफी अनुभव है. 2020 में India आने के बाद से वह कई क्लबों के लिए खेल चुके हैं और कई घरेलू खिताब जीत चुके हैं. उनके आने से Mumbai सिटी को अटैकिंग विभाग में और अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे टीम मौजूदा सीजन के लिए और मजबूत होगी.
माजसेन ने India में अपने फुटबॉल सफर की शुरुआत चर्चिल ब्रदर्स से की थी, जहां वह आई-लीग में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे. इसके बाद वह Bengaluru यूनाइटेड से जुड़े और टीम को बैंगलोर सुपर डिवीजन का खिताब जिताने में मदद की. उस टूर्नामेंट में वह 15 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे.
जनवरी 2022 में स्लोवेनियाई खिलाड़ी गोकुलम केरल से जुड़े और 13 गोल किए, जिससे क्लब ने सफलतापूर्वक अपना आई-लीग खिताब बरकरार रखा. उसी साल बाद में, उन्होंने राउंडग्लास पंजाब के साथ करार किया. यहां उन्होंने टीम को आई-लीग का खिताब जिताने और आईएसएल में प्रमोट होने में अहम भूमिका निभाई.
उस सीजन में माजसेन 16 गोल के साथ लीग के टॉप स्कोरर रहे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया. इसके साथ ही, वह इंडियन सुपर लीग में राउंडग्लास पंजाब के लिए गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. हाल ही में वे डायमंड हार्बर एफसी के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने टीम को 2025-26 इंडियन फुटबॉल लीग का खिताब जिताने में मदद की.
इस नए सफर की शुरुआत पर खुशी जताते हुए माजसेन ने कहा कि वह इस नई चुनौती के लिए तैयार हैं और क्लब के लक्ष्यों को हासिल करने में अपना योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस क्लब से जुड़कर बहुत खुश हूं और इस नई चुनौती के लिए उत्साहित हूं. मैं टीम में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा और क्लब के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करूंगा. मैं अपने नए साथियों से मिलने और काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं.”
Mumbai सिटी के फुटबॉल डायरेक्टर सुजय शर्मा ने कहा कि माजसेन का अनुभव और गोल करने की क्षमता, विल्मर और अजसल के साथ मिलकर टीम की फॉरवर्ड लाइन को और मजबूत बनाएगी.
शर्मा ने कहा, “India और आईएसएल में उनके कई वर्षों के साबित अनुभव को देखते हुए हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए गोल करेंगे और हमारे बनाए गए मौकों को गोल में बदलेंगे. उनका नेतृत्व और व्यक्तित्व भी टीम के लिए एक अतिरिक्त फायदा होगा.”
–
एसएम/एबीएम
Skip to content