
Bengaluru, 10 अक्टूबर . Bengaluru एफसी ने Saturday को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली (एससी दिल्ली) के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज करते हुए इंडियन सुपर लीग 2026-27 अभियान की शानदार शुरुआत की. मेनो कोच ने 89वें मिनट में विजयी गोल किया.
श्री कांतीरवा स्टेडियम में Bengaluru एफसी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए हाई प्रेसिंग की और अपने विंग प्लेयर्स, रयान विलियम्स और आशिक कुरुनियन की तेजी का इस्तेमाल करके एससी दिल्ली के डिफेंस को परेशान किया. उनके आक्रामक इरादे 22वें मिनट में रंग लाए, जब डेब्यू कर रहे बोर्जा मार्टिनेज ने बॉक्स के बाहर से बाएं पैर से शॉट मारकर खाता खोला. विलियम्स के पास पर उन्होंने गेंद को गोल के निचले बाएं कोने में पहुंचाया.
एससी दिल्ली ने तुरंत जवाब देकर शुरुआती झटके से अपना मोमेंटम नहीं बिगड़ने दिया. युवा मिडफील्डर हनामते ने बराबरी का गोल करने में अहम भूमिका निभाई; उन्होंने 26वें मिनट में रोड्रिगुइन्हो के लिए गोल करने का मौका बनाया, जिन्होंने करीब से दाएं पैर से फिनिश किया. इस फॉरवर्ड ने अपना शानदार स्कोरिंग फॉर्म जारी रखते हुए एससी दिल्ली को बराबरी पर ला दिया.
इसके बाद मेहमान टीम ने 32वें मिनट में बढ़त बना ली. जुआन पेना ने तेजी से बॉक्स में प्रवेश किया और एक खतरनाक क्रॉस दिया, जिसे Bengaluru एफसी के डिफेंडर मेनो कोच ने गलती से अपने ही नेट में डाल दिया, जिससे हाफ-टाइम तक एससी दिल्ली को 2-1 की बढ़त मिल गई.
आखिरकार, Bengaluru एफसी को 75वें मिनट में सफलता मिली, जब मार्टिनेज ने शाम का अपना दूसरा गोल किया. स्पेनिश खिलाड़ी ने बॉक्स के बाईं ओर से बाएं पैर से एक और बेहतरीन फिनिश किया; मिहाइलो पेरोविच की मदद से उन्होंने गेंद को गोल के बीच में पहुंचाकर स्कोर 2-2 कर दिया.
बराबरी के गोल से उत्साहित Bengaluru एफसी ने तीनों अंक हासिल करने के लिए दबाव बनाना जारी रखा. युवा मिडफील्डर सोहम वार्ष्णेय का मैदान पर आना असरदार साबित हुआ; सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ने अटैक में नई ऊर्जा भरी और मेजबान टीम के लिए और मौके बनाए. मैच का निर्णायक पल 89वें मिनट में आया जब वार्ष्णेय ने बॉक्स में एक क्रॉस डाला और कोच ने हेडर से गोल करके Bengaluru एफसी की वापसी कराई.
यह गोल उस नए डिफेंडर के लिए वापसी का मौका था, जिसने पहले हाफ में एक ‘ओन गोल’ (अपनी ही टीम के खिलाफ गोल) कर दिया था. Bengaluru एफसी की लगातार कोशिशें निर्णायक साबित हुईं और उन्होंने सीजन के रोमांचक पहले मैच में तीनों प्वाइंट्स हासिल किए.
–
आरएसजी
Skip to content