
चेन्नई, 28 दिसंबर . इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 के 38वें मुकाबले में चेन्नईयन एफसी ने Mumbai सिटी एफसी को 2-0 से मात देकर लगातार चार मैचों में अजेय रहने का सिलसिला कायम रखा. Saturday को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में निकोला स्टोजानोविच के बेहतरीन मिडफील्ड खेल की बदौलत ‘मरीना मचांस’ (चेन्नईयन एफसी) ने आसान जीत हासिल की.
इस जीत के साथ चेन्नईयन प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि Mumbai सिटी एफसी बिना किसी जीत के 12वें स्थान पर ही बनी हुई है.
पहले हाफ में इमैनुएल इमानिशिम्वे (11वें मिनट) और ब्रिसन फर्नांडिस (29वें मिनट) ने गोल दागे. इस जीत के साथ ही, Mumbai सिटी के खिलाफ आईएसएल में जीत के लिए चेन्नईयन का छह साल लंबा इंतजार खत्म हो गया.
घरेलू टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए जल्द ही बढ़त हासिल कर ली. इमानिशिम्वे ने हमिंगथानमाविया राल्टे की मार्किंग से खुद को मुक्त कराया और स्टोजानोविच के बाएं पैर से लिए गए कॉर्नर किक पर डाइविंग हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया.
मैच के आधे घंटे पूरे होने से पहले ही ब्रिसन ने ‘मरीना मचांस’ के लिए दूसरा गोल कर दिया. इस गोल में भी स्टोजानोविच की अहम भूमिका रही. सर्बियाई खिलाड़ी ने मिडफील्ड में जोथानपुइया से गेंद छीनने के लिए एक शानदार टैकल किया, फिर गेंद को थोड़ा बाईं ओर ले जाकर ब्रिसन के लिए एक सटीक ‘थ्रू बॉल’ दी. ब्रिसन ने बिल्कुल सही समय पर दौड़ लगाई और आइलैंडर्स के गोलकीपर आशीष सिबी को छकाते हुए गेंद को गोल में डाल दिया.
पहले हाफ में क्लिफोर्ड मिरांडा की टीम के लिए स्टोजानोविच छाए रहे. उन्होंने न केवल दो असिस्ट दिए और बेहतरीन अटैकिंग पास खेले, बल्कि डिफेंस में भी मजबूती दिखाई और गेंद वापस जीतने में मदद की. मिडफील्ड में मादिह तलाल के साथ मिलकर उन्होंने शानदार खेल दिखाया. पूरे मैच के दौरान मेजबान टीम का दबदबा रहा और उन्होंने शुरुआत से लेकर अंत तक खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखा.
चेन्नईयन के लिए इरफान यादवाड ने अटैक में अहम भूमिका निभाई. उन्हीं के एक शुरुआती शॉट के कारण कॉर्नर मिला, जिस पर ‘मरीना मचांस’ ने बढ़त हासिल की. हाफ-टाइम से पहले और बाद में, तलाल के पास से यडवाड को गोल करने के कुछ बेहतरीन मौके मिले, लेकिन वह गोल नहीं कर पाए. 70वें मिनट में ब्रिसन का शॉट गोलपोस्ट के बिल्कुल करीब से बाहर निकल गया, जिससे चेन्नईयन अपनी बढ़त को और मजबूत नहीं कर सकी.
मैच के अंतिम समय में विल्मर जॉर्डन गिल के मैदान पर आने से आइलैंडर्स के अटैक में और धार आ गई. वहीं, स्टोजानोविच भी अपने शानदार खेल के लिए एक गोल कर सकते थे, लेकिन सिबी ने उनके दो शॉट्स को बचा लिया.
–
आरएसजी
Skip to content