आईएमनेक्स-26: ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

विशाखापत्तनम, 11 नवंबर . India के ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ म्यांमार का युद्धपोत ‘यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन’ संयुक्त सैन्‍य अभ्यास में ह‍िस्‍सा लेगा. India और म्यांमार के बीच नौसेना अभ्यास ‘आईएमनेक्स-26’ का आठवां संस्करण 10 से 14 नवंबर तक विशाखापत्तनम में आयोजित हो रहा है.

विशाखापत्तनम में आयोजित आईएमनेक्स-26 के आठवां संस्करण में भाग लेने के लिए म्यांमार नौसेना का युद्धपोत ‘यूएमएस किंग सिन फ्यु शिन’ 10 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुंचा. यह जहाज भारतीय नौसेना के ‘आईएनएस राणा’ और ‘आईएनएस सुमेधा’ के साथ इस संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं.

अभ्यास की शुरुआत के मौके पर 10 नवंबर को ‘आईएनएस राणा’ पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ ही इस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का औपचारिक शुभारंभ हुआ.

‘आईएमनेक्स’ India और म्यांमार के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है. इस अभ्यास के जरिए दोनों देशों की नौसेनाओं को अपने पेशेवर अनुभव साझा करने, एक-दूसरे को बेहतर समझने और आपसी तालमेल बढ़ाने का अवसर मिलता है.

अभ्यास के हार्बर चरण में पेशेवर चर्चाएं, विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श, एक-दूसरे के जहाजों के दौरे, खेल गतिविधियां और परिचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शामिल हैं.

इसके बाद होने वाले सी फेज में समुद्र में संयुक्त अभियान, सामरिक अभ्यास और विभिन्न नौसैनिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है.

आईएमनेक्स-26 India और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों और मजबूत समुद्री साझेदारी को दर्शाता है.

यह अभ्यास India के ‘महासागर’ (म्युचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्युरिटी एंड ग्रोथ ऐक्रॉस रीजंस) दृष्टिकोण के अनुरूप है. साथ ही, यह दोनों देशों की नौसेनाओं की समुद्री सहयोग बढ़ाने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को भी दिखाता है.

–

एवाई/डीकेपी