
New Delhi, 14 नवंबर . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है. आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, Saturday को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित लगभग 20 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
मौसम विभाग ने दक्षिण India और उत्तर-पश्चिम India के पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. बारिश और तेज हवाओं के कारण 10 से ज्यादा राज्यों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
इसके अलावा, तीन राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर India के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की सलाह दी है.
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Saturday को धुंध भरी धूप और हल्का कोहरा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन धुंध और वायु प्रदूषण का उच्च स्तर विजिबिलिटी (दृश्यता) और बाहरी गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है.
धुंध और धुएं के बावजूद, New Delhi में दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत गर्म रह सकता है. अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा.
New Delhi में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19.9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश होने की संभावना केवल 3 प्रतिशत है.
Sunday, 15 नवंबर को मौसम थोड़ा और ठंडा हो सकता है. पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
Sunday को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा रहने के आसार हैं. कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.
आईएमडी ने बताया है कि देश भर में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहेगी, कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल सकते हैं, जबकि अन्य जगहों पर तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है.
–
डीकेएम/एएस
Skip to content