आईएईए परमाणु निरीक्षकों को ईरान आने की दी जा सकती है इजाजत: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

वाशिंगटन/तेहरान, 26 सितंबर . यूएनजीए मंच से परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बड़ी वैश्विक एजेंसियों पर पक्षपात का आरोप लगाने वाले ईरान के President मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि वो इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को ईरान आने की इजाजत देने को तैयार हैं.

ईरानी President ने अमेरिकी मीडिया के साथ साक्षात्कार में ये बात कही. Friday देर रात इस साक्षात्कार को प्रसारित किया गया. इसमें पेजेश्कियन ने होर्मुज से लेकर, नए सु्प्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई से मुलाकात से जुड़े सवालों का जवाब दिया. Saturday को इसका ब्योरा ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने प्रकाशित किया.

“फेस द नेशन” कार्यक्रम के लिए हुए इस साक्षात्कार में, न्यूयॉर्क में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बैठक की संभावना के बारे में एक सवाल के जवाब में पेजेश्कियन ने माना कि ईरान और अमेरिका के बीच ‘अविश्वास का माहौल’ बन गया है. उन्होंने कहा, “सबसे पहले, यह स्पष्ट होना चाहिए कि दोनों पक्ष किस बात पर सहमति बनाना चाहते हैं. बातचीत के दौरान अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इस तरह दोनों देशों के बीच अविश्वास सीधी बैठक में एक बड़ी बाधा है.”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज खोलने के ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो तेहरान अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा.

ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों, धमकियों और हमलों और लिखित प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में वाशिंगटन की विफलता का जिक्र करते हुए, पेजेश्कियन ने पूछा कि “क्या दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू होने पर अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा?”

वहीं, परमाणु हथियार को लेकर पूछे सवाल का भी पेजेश्कियन ने जवाब दिया. उनसे पूछा गया कि क्या ईरान यूएन आईएईए के निरीक्षकों पर पहले लगी पाबंदियों को हटा उन्हें आने की अनुमति देंगे? पेजेश्कियन ने कहा, “अगर वे आना और निरीक्षण करना चाहते हैं, तो ईरान नए डील के तहत इस मुद्दे पर समझौता कर सकता है.”

उन्होंने एक बार फिर धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता और परमाणु हथियार बनाना “वर्जित” है. भले ही ईरान में कुछ लोग ऐसे हथियार बनाना चाहें, लेकिन उन्हें धार्मिक रूप से इस रास्ते पर चलने की इजाजत नहीं है.

इंटरव्यू के एक और हिस्से में, पेजेश्कियन ने अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया. दावा किया कि उन्हें “स्वास्थ्य संबंधी कोई खास या लगातार समस्या या चुनौती नहीं है.”

President ने कहा कि हाल ही में उन्होंने अयातुल्ला सैयद मुज्तबा खामेनेई से दो बार मुलाकात की थी, और इनमें से एक बैठक सात घंटे से ज्यादा लंबी चली थी.

–

केआर/