
New Delhi, 29 नवंबर India की जलवायु को समझने में अब शोधकर्ताओं को पहले से कहीं अधिक बारीक जानकारी मिलेगी. आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने देश के लिए जलवायु से जुड़े 19 मापदंड का उच्च-रिजॉल्यूशन डेटासेट तैयार किया है. ‘India का जैव-जलवायवीय एटलस’ नाम से तैयार इस डेटासेट में करीब 10 किलोमीटर के स्तर पर India की जलवायु से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है. इसे ऑनलाइन डैशबोर्ड के जरिए कोई भी व्यक्ति देख और डाउनलोड कर सकता है. इस शोध को जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से वित्तीय सहायता मिली है.
जलवायु से जुड़े मापदंड तापमान और वर्षा से जुड़े आंकड़ों को वैज्ञानिक मापदंडों के रूप में प्रस्तुत करते हैं. इनमें सालभर का औसत तापमान, दिन और रात के तापमान में अंतर, सबसे अधिक और सबसे कम वर्षा वाले मौसमों की स्थिति तथा पूरे साल बारिश के वितरण में होने वाले बदलाव जैसे पहलू शामिल हैं. इन आंकड़ों से यह समझने में मदद मिलती है कि किसी क्षेत्र की जलवायु वहां के जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को किस तरह प्रभावित करती है.
आईआईटी के मुताबिक यही जानकारी अलग-अलग प्रजातियों के लिए अनुकूल क्षेत्रों की पहचान, फसलों की उपयुक्तता का आकलन, जल संसाधनों की योजना और नदियों के जल प्रवाह और भूजल पुनर्भरण से जुड़े अध्ययन में भी काम आती है. अब तक India में जलवायु और पर्यावरण से जुड़े अध्ययन करने वाले शोधकर्ता अक्सर नासा और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की ओर से तैयार वैश्विक जलवायु आंकड़ों पर निर्भर रहे हैं.
हालांकि, इन डेटासेट को तैयार करने में India के मौसम अवलोकन नेटवर्क से मिले आंकड़ों का सीमित इस्तेमाल हुआ है. आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने इसी कमी को दूर करने के लिए India के वर्षा और तापमान संबंधी प्रेक्षणों के आधार पर यह नया डेटासेट विकसित किया है. इस अध्ययन को प्रसिद्ध शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. करीब 10 किलोमीटर के स्थानिक विभेदन वाला यह डेटासेट पूरे India की जलवायवीय परिस्थितियों का विस्तृत चित्र प्रस्तुत करता है. इसे गूगल अर्थ इंजन पर डैशबोर्ड के माध्यम से देखा जा सकता है. डेटासेट को डाउनलोड भी किया जा सकता है.
शोध का नेतृत्व आईआईटी दिल्ली के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मानबेंद्र सहरिया ने किया. उन्होंने कहा कि यह डेटासेट पारिस्थितिकी से जुड़े मॉडल तैयार करने, जैव विविधता के संरक्षण, कृषि नियोजन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने के लिए मजबूत आधार देगा. आपदा जोखिम कम करने के लिए बेहतर निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी.
यह अध्ययन सिविल इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक छात्रा अदिति प्रसाद, डॉ. अनघ पेरिंगियिल, डॉ. इशिता आफरीन अहमद और प्रो. मानबेंद्र सहरिया ने संयुक्त रूप से किया. शोध राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से वित्तपोषित जल उत्कृष्टता केंद्र के तहत पूरा हुआ.
–
जीसीबी/पीएम
Skip to content