आंध्र प्रदेश में सीएम नायडू ने पुलिस को 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले को ढूंढने का दिया आदेश

अमरावती, 31 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्तडू से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने की घटना सामने आई है. हमले में घायल छात्रा को चेहरे, सिर और गले पर गंभीर चोटें आई हैं. गंभीर अवस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं Police हमलवर की तलाश में जुट गई है.

छात्रा पर हमले को लेकर Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राप्तडू जेपी हाई स्कूल में, कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद गुस्से में हूं. जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है.”

सीएम नायडू ने आगे लिखा, “मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए. मैंने Police को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकाला जाए और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाए.”

आंध्र प्रदेश Government में मंत्री नारा लोकेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अनंतपुर जिले के राप्तडू में एक स्कूल के अंदर 10वीं कक्षा की छात्रा पर हुए क्रूर हमले से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. सीखने और सुरक्षा की जगह पर एक छोटी बच्ची के खिलाफ ऐसा अमानवीय कृत्य पूरी तरह से निंदनीय है.”

उन्होंने आगे लिखा, “Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने Police को निर्देश दिया है कि वे दोषी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि उसे न्याय के दायरे में लाया जाए. हर लड़की और महिला की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है. इस तरह की क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

–

एसडी/पीएम