आंध्र प्रदेश में आग की बढ़ती घटनाओं पर सीएम चंद्रबाबू नायडू सख्त, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

अमरावती, 9 नवंबर . Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में हाल ही में आग लगने की कई घटनाओं को देखते हुए Monday को अधिकारियों को सतर्क रहने और बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए. उन्‍होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की कई घटनाओं के बारे में जानकारी ली, जिसमें विजयनगरम जिले के राजम में हुई एक घटना भी शामिल है.

राजम में एक ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे काफी संपत्ति का नुकसान हुआ. यह आग तब लगी जब दीपावली के पटाखे गलती से शोरूम के परिसर में आ गिरे. दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने Chief Minister को बताया कि वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया.

इस आग में 25 लाख रुपए से अधिक कीमत के स्पेयर पार्ट्स और इंजन ऑयल जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने बताया कि लुब्रिकेंट्स (तेल/चिकनाई वाले पदार्थ) के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ.

वहीं, कृष्णा जिले के गन्नवरम में पटाखों की चिंगारी से एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई, जबकि एनटीआर जिले के तिरुवुरु में शॉर्ट सर्किट के कारण एक अन्य दुकान जल गई.

Chief Minister ने आग लगने की इन घटनाओं से हुए संपत्ति के नुकसान पर चिंता जताई. तीनों घटनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया.

इस बीच, हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में Monday तड़के एक औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई. यह आग कुकटपल्ली Police स्टेशन के अंतर्गत आने वाली एस्बेस्टस कॉलोनी के एक गोदाम में लगी और आसपास की इकाइयों तक फैल गई. इस घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

गोदामों से आग की ऊंची लपटें उठती दिखीं और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत मच गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां लगाई गईं. इस अभियान में लगभग 40 दमकलकर्मी शामिल थे और आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा.

एक अधिकारी ने बताया कि कुकटपल्ली फायर स्टेशन को सुबह करीब 3:45 बजे सूचना मिली थी.

उन्होंने बताया कि आग जीआरपी गोदाम से शुरू हुई और पास की कुरकुरे बनाने वाली यूनिट तथा पेपर कप और प्लेट बनाने वाली यूनिट तक फैल गई. आग की चपेट में आने से गोदामों की टीन की छतें ढह गईं.

एक अन्य घटना में हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला में एमआरओ कार्यालय में आग लग गई. आग में आधिकारिक रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए. आशंका है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

–

एएसएच/डीकेपी