
तिरुपति, 27 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर गए उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने Tuesday को तिरुचनूर में पवित्र श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने देवी पद्मावती के दर्शन किए.
उपPresident की ओर से उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, “उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने Tuesday को आंध्र प्रदेश के तिरुचनूर में पवित्र श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की.” इस पोस्ट में उनकी चार तस्वीरें शेयर की गईं. जिसमें वे देवी पद्मावती का दर्शन कर रहे हैं.
बता दें कि उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. Tuesday को दौरे का आखिरी दिन है. इस दौरे के दौरान बीते दिन Monday को उन्होंने स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार में अधिक निवेश का आह्वान किया.
डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के रूबी जुबली समारोह को संबोधित करते हुए उपPresident ने जोर दिया था कि तकनीक को मानवता की सेवा करनी चाहिए और स्वास्थ्य सेवा के मूल में करुणा होनी चाहिए. उन्होंने डॉक्टरों से नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व करने और नशा मुक्त समाज बनाने में मदद करने का भी आग्रह किया.
विजयवाड़ा पहुंचने से पहले उपPresident ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी थी. social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, “आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण, भारतीय संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों की एक अमूल्य धरोहर है. इसमें निहित सत्य, कर्तव्य, त्याग, करुणा और धर्म के आदर्श आज भी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं. उनकी शिक्षाएं हमें हमेशा नैतिक मूल्यों को अपनाने और एक सामंजस्यपूर्ण, संवेदनशील तथा सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेंगी.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content